मंत्री राजेश नागर ने मानसून से पूर्व व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

मंत्री राजेश नागर ने मानसून से पूर्व व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

Minister Rajesh Nagar issues Instructions

Minister Rajesh Nagar issues Instructions

फरीदाबाद।  दयाराम वशिष्ठ: Minister Rajesh Nagar issues Instructions: हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने मानसून को देखते हुए शहर में जलजमाव की समस्या तथा बिजली संसाधनों को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम, एफएमडीए ,बिजली निगम और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए समय रहते सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Minister Rajesh Nagar issues Instructions

मंत्री राजेश नागर ने कहा कि मानसून के दौरान जलभराव की समस्या आम जनता के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनती है। इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए संभावित जलजमाव वाले क्षेत्रों की पहचान करें और वहां जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालों और सीवर लाइनों की सफाई का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए ताकि बारिश का पानी बिना किसी बाधा के निकल सके।

निरीक्षण के दौरान मंत्री राजेश नागर ने पुरी प्राणायाम के आसपास के क्षेत्र का भी दौरा किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से क्षेत्र में जल निकासी, सड़कों की स्थिति तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जहां भी आवश्यक हो, वहां तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएं ताकि बारिश के मौसम में लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Minister Rajesh Nagar issues Instructions

बिजली व्यवस्था को लेकर मंत्री ने बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मरों, बिजली लाइनों और अन्य उपकरणों की जांच कर संभावित खामियों को दूर किया जाए। साथ ही बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए विशेष टीमों को तैयार रखा जाए।

मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर प्रस्तुत की जाए।