अटल टनल: भारी बर्फबारी के बाद दक्षिणी पोर्टल पूरी तरह बंद; मौसम विभाग का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी

अटल टनल: भारी बर्फबारी के बाद दक्षिणी पोर्टल पूरी तरह बंद; मौसम विभाग का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी

Atal-tunnel-1773718932396_v

Meteorological Department Issues 'Orange Alert

कुल्लू। Meteorological Department Issues 'Orange Alert, अटल सुरंग के दक्षिण में भारी बर्फबारी के कारण फंसे पर्यटकों को लगातार बचाया जा रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बर्फबारी और बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है

कुल्लू के डीसी अनुराग चंद शर्मा ने कहा, "कल दोपहर से मनाली स्थित अटल सुरंग और जिले के ऊपरी इलाकों में भारी हिमपात हो रहा है और कल से ही सुरंग के दक्षिणी पोर्टल पर बीआरओ का अभियान जारी है।

मौसम की गंभीरता को देखते हुए BRO ने फिलहाल अटल टनल के दक्षिणी पोर्टल को पूरी तरह बंद रखा जाएगा। विभाग का कहना है कि मौसम साफ होने के बाद ही बर्फ हटाने का काम शुरू होगा।

इस बीच, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बर्फबारी और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम से जुड़ी आधिकारिक सलाह का पालन करने की अपील की है।