बरही में 'महा-लूट': बैंक ऑफ महाराष्ट्र से ₹2 करोड़ का सोना और ₹5 लाख नकद उड़ाए
'Mega-Heist' in Barhi: ₹2 Crore in Gold and ₹5 Lakh
बरही (हजारीबाग)। 'Mega-Heist' in Barhi, बरही में दिनदहाड़े बैंक लूट की बड़ी घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में घुसे चार हथियारबंद अपराधियों ने करीब दो करोड़ का सोना और लगभग 5 लाख रुपये नकद लूट लिया।
वारदात को जिस सहजता और सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया, उससे अपराधियों के पेशेवर होने और अंदरूनी जानकारी होने की आशंका जताई जा रही है।
बताया जाता है कि अपराधियों ने भी लाकर लूट लिए। घटना को शाम चार बजे अंजाम दिया गया है। हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चारों अपराधी चेहरे छिपाए हुए थे- एक ने हेलमेट पहन रखा था, एक मास्क में था और अन्य गमछे से चेहरा ढके हुए थे। सभी के हाथों में देशी हथियार थे।
बैंक में घुसते ही उन्होंने कर्मियों के साथ मारपीट की और उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद कर्मचारियों को डराकर लॉकर खुलवाया और उसमें रखा सारा सोना निकाल लिया। साथ ही काउंटर से नकद राशि भी समेट ली।
लूट के बाद अपराधियों ने बैंक को बाहर से बंद कर दिया, ताकि तुरंत कोई उनका पीछा न कर सके, और आराम से फरार हो गए। घटना के बाद बैंककर्मियों ने किसी तरह बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी।
बताया जा रहा है कि संबंधित बैंक शाखा करीब 7-8 माह पहले ही शुरू हुई थी। इतनी बड़ी वारदात का इतने कम समय में हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर दहशत और आक्रोश है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।