पंचकूला जिले के कालका विधानसभा पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी...
Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini
Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini: कालका रेलवे स्टेशन आज ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 17 जुलाई को पंजाब के जालंधर से देशभर के 75 पुनर्विकसित अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे, जिनमें हरियाणा का कालका रेलवे स्टेशन भी शामिल है।
इस अवसर पर कालका रेलवे स्टेशन पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे हैं..
प्रशासन और रेलवे अधिकारियों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
अमृत स्टेशन योजना के तहत कालका रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं मिल सकेंगी।