Measures for happiness, prosperity and family welfare

Horoscope:  परिवार में एकता, सुख समृद्धि एवं परिवार के कल्याण के लिए करें ये उपाय

Aapke-Sitare14

Measures for happiness, prosperity and family welfare

Do these measures for unity, happiness and prosperity in the family

आपके सितारे’

शिल्पा डी. धर एक विख्यात लेखक, टैरट रीडर, वास्तु विशेषज्ञ एवं ज्योतिषाचार्य है। मुख्य कार्यालय मुंबई में है तथा कई प्रसिद्ध नेता एवं फिल्मी अभिनेता इनके प्रशंसक है।वैसे तो शिल्पा जी को आई. टी. इंजीनरिंग में डिग्री प्राप्त है; लेकिन शुरू से ही आध्यात्मिक ज्ञान की ओर झुकाव रहा; एवं लोगो की समस्या सुलझाने एवं मार्गदर्शन देने में अग्रसित है। 
WWW.Shilpaddhar.com
Mobile:+91 09769449900 (मुंबई)

 

ज्ञान सूत्र 

एक खास फ्रेम लाएगा घर में एकता एवं सुख समृद्धि
क्या करे: 

जितने घर के सदस्य है उनकी तस्वीर खींचे, तस्वीर को लाल रंग दे  फ्रेम में लगाए, फ्रेम 12 इंच से  16 इंच होना चाहिए फ्रेम को घर की दक्षिण दिशा की  दीवार पर ते लगा दे परिवार में एकता , सुख समृद्धि एवं परिवार का कल्याण होगा 

मेष: सप्ताह मौज मस्ती वाला रहेगा व् गलतफहमियां दूर होगी। किसी से झूठा वायदा न करे। गुप्त रूप से किय कार्यो से लाभ होगा। उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा। धर्मस्थान पर कारसेवा करे भाग्य उदय होगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे। सेहत में ताजगी महसूस करेंगे।  
शुभ अंक- 47, शुभ रंग - ब्राउन 


वृष: गृहणियों के लिए सप्ताह शुभ है स्वयं का रोजगार शुरू करने हेतु समय अनुकूल। अविवाहित-शादी के सूत्र में बंधेंगे।  मन परेशान हो तो आउटिंग जरूर करे। खरीदारी करते समय बजट पर ध्यान रखे। दूसरों के मामलों में दखलंदाजी से परेशानी बढ सकती  है। लम्बी दूरी की यात्रा में सावधानी बरते एवं अधिक पूंजी साथ न रखे। 
शुभ अंक-58, शुभ रंग -नीला 

मिथुन: इस सप्ताह आपको अचानक धन प्राप्त होगा।  विदेश घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। गृहणियां-क्रोध पर नियंत्रण रखे व योग /मैडिटेशन पर ध्यान  दे। कला क्षेत्र से जुड़े लोगो को भरपूर मान सम्मान मिलेगा।  कार्यालय की सूक्ष्म से सूक्ष्म बातो को नजरअंदाज न करे।  भूमि, भवन, फ्लैट एवं क्रय-विक्रय के लिए सप्ताह शुभ है। 
शुभ अंक -23, शुभ रंग - फिरोजी 

कर्क: सप्ताह खुशियो भरा रहेगा। शेयर मार्किट में निवेश लाभ देगा।  पद्दोन्नति के साथ साथ वेतनवृद्धि भी होगी। सेहत में ताजगी भी रहेगी। खिलाड़ी वर्ग प्रतियोगिताओ में अच्छा कर पायेगे।  व्यर्थ की बातो में वक्त जाया न करे अन्यथा घर में  क्लेश हो सकता है।  सप्ताह अंत में तुला राशि के व्यक्ति विशेष मददगार साबित होगा।  
शुभ अंक-69, शुभ रंग-जामुनी


सिंह: इस सप्ताह रुका धन मिलने से खुशी का माहौल  बना रहेगा। प्यार /महोब्बत के चढक़र में न पड़े।  नए कारोबार को शुरू करने के समय शुभ है। लम्बी बीमारी से पीडि़त मरीजों को आराम की जरूरत है।  विद्यार्थी वर्ग-लापरवाही आपका भविष्य खराब कर सकती है इसलिए कुसंगति से दूर रहे। लोन हेतु आवेदन कर सकते है समय शुभ है।  
शुभ अंक-37, शुभ रंग - लाल 

कन्या: यात्रा व सांझेदारी के लिए  समय अनुकूल है।  दुसरो के कार्यो में दखलंदाजी न करे। वर्तमान नौकरी में बदलाव न करे।  परिवार के साथ घूमने जाने  का प्रोग्राम बन सकता है।  सप्ताह के दूसरे चरण में लिया गया ठोस निर्णय भविष्य में लाभ देगा।  जो कार्य पैसो की वजह से रुके थे आगे बढ़ेंगे।  
शुभ अंक-56, शुभ रंग- आसमानी 


तुला: इस सप्ताह आय कम व व्यय ज्यादा रहेगा। जोखिम भरे कार्यो से परहेज रखे। प्रॉपर्टी सम्बन्धी मामले सुलझेंगे।  मध्यसप्ताह में अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है मगर यात्रा सावधानी से करे। काफी समय से चला आ रहा घरेलू विवाद खत्म होगा।  खरीदारी सोच विचार कर करे। 
शुभ अंक- 89, शुभ रंग- सफेद 


वृश्चिक: आर्थिक निर्णय बड़ो की मदद से ले अन्यथा हानि हो सकती है। आपको परिवार व रिश्तेदारो का सहयोग मिलेगा। अपने पार्टनर के संग कुछ समय अवस्य बिताये।  धार्मिक कार्यो में रूचि बढ़ेगी।  कोई भी कार्य शुरू करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचारकर ही करे।  सप्ताह का अंतिम भाग मौज मस्ती भरा रहेगा।  
शुभ अंक- 39, शुभ रंग- बादामी


धनु: इस सप्ताह आपको निवेश करना लाभ देगा। कारोबार में विस्तार होगा। विदेश सम्बन्धी कार्य आगे बढ़ेंगे।  परिवार की जरुरतो को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। मित्रो के सहयोग से रुके कार्य आगे बढ़ेंगे। प्रॉपर्टी खरदना/बेचना लाभ देगा।  जीवनसाथी को चांदी की वस्तु उपहार में दे।  
शुभ अंक-99, शुभ रंग -पीला 


मकर: स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय  मौज मस्ती व् मनोरंजन से भरपूर रहेगा। अजनबियों से सावधान रहे धोखा  हो सकता है। वीजा आवेदन करे समय अनूकूल सफलता अवश्य मिलेगी। विवाह सम्बन्धी बातचीत शुरू होगी।  नौकरी की समस्या खत्म होगी। सप्ताह अंत में एक शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।  
शुभ अंक-78, शुभ रंग - पर्पल 


कुम्भ: कोई भी निर्णय जल्दबाजी से न करे।  वैवाहिक रिश्तो में कोई परेशानी चल रही हो तो घर के बड़ो की मदद अवश्य ले दूरिया कम होगी।  पुराने दोस्तों से रंजिस खत्म होगी। नया वाहन खरीदने का विचार बनेगा। कार्यस्थान पर उच्च अधिकारियो का साथ बना रहेगा। नेता, अभिनेता चर्चा में रहेंगे।  
शुभ अंक- 36, शुभ रंग- क्रीम 


मीन: व्यापार में अचानक धन प्राप्ति का योग बना हुआ है आर्थिक स्तिथि मजबूत बनेगी।  गुप्त बातो को गुप्त ही रहने दे अन्यथा परेशानी में आ सकते है।  बुजुर्गो के मान सम्मान में उपहार मिलने की उम्मीद। जमीन जायदाद सम्बन्धी झगड़े खत्म होगे। रुके  सरकारी कार्य आगे बढेंगे। होगी। 
शुभ अंक- 25,  शुभ रंग-महरून

 

ये भी पढ़ें ...

Horoscope Today 30 April 2023, पढ़ें दैनिक राशिफल