MBA Food Wali Gave Up Job To Open Food Stall On Scooty

परिवार की देखभाल के लिए नौकरी छोड़ बन गई MBA Food Wali, देखें ये खास ख़बर 

MBA Food Wali

MBA Food Wali Gave Up Job To Open Food Stall On Scooty

MBA Food Wali: देश में आजकल ज्यादातर लोग अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। फिर चाहे वो बड़ी से बड़ी नौकरी क्यों न छोड़ दे और ऐसे लोगों की सोशल मीडिया पर स्टोरी बहुत सुनने मिलती हैं। उन्ही लोगों में से एक और चेहरा है जो इंटरनेट वर्ल्ड मे छाया हुआ है। जी हां, आजकल एमबीए फूड वाली (MBA Food Wali) नाम से स्टॉल लगा रही एक महिला की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। यह स्टॉल (MBA Food Wali) सिलीगुड़ी में फातिमा नाम की महिला लगा रही है। आइए जानते है इस एमबीए फूड वाली के बारे में।  

Food For Liver: अपनी डेली रूटीन के खाने में शामिल करें ये फ़ूड, लिवर डैमेज का ख़तरा होगा कम 

'एमबीए फूड वाली' के नाम से है मशहूर
यह स्टॉल सिलीगुड़ी में फातिमा नाम की महिला लगा रही है। एमबीए पूरा करने के बावजूद फातिमा ने अपनी नौकरी छोड़ दी और अपना खुद का बिजनेस शुरू करके खुद में कॉन्फिडेंस दिखाया। यह करना इतना आसान नहीं था। वह दोपहिया वाहन स्कूटी पर फूड स्टॉल लगाती है। साथ ही वह अपने कस्टमर्स को स्वादिष्ट घर का बना खाना भी परोसती हैं।

MBA food wali girl comes by scooty sets up a food stall and then | 'MBA फूड  वाली' लड़की आती है स्कूटी से, लगाती है खाने-पीने का ठेला और फिर | Hindi

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में लगता है स्टॉल
उनके इस स्टॉल का नाम 'एमबीए फूड वाली' है। यह पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में है। उनका यह छोटा सा स्टॉल अब पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है। बता दें कि 30 वर्षीय फातिमा ने 2011 में उत्तर प्रदेश में अपना MBA कोर्स पूरा किया था।  

MBA Food Wali Gave Up Job To Open Food Stall On Scooty, Shares Her Story In  Video - NDTV Food

खुद ही बनाती है खाना 
हाल ही में उन्होंने सिलीगुड़ी के बाघाजतिन पार्क में स्कूटर पर फूड स्टॉल लगाया था। यह रोजाना शाम 7 बजे से रात 10.30 बजे तक चलता है। फातिमा खुद घर का खाना बनाती हैं, जिसमें खीर, दही भल्ले और गोलगप्पे चाट शामिल हैं। इतना ही नहीं वह डिमांड के अनुसार अपने खाने का मेन्यू बदला भी करती हैं। खाना पकाने से लेकर बेचने तक वह अपने बिजनेस से जुड़ा सभी चीज खुद ही संभालती हैं। 

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में स्कूटर पर स्टॉल लगाती है फेमस MBA Food Wali...परिवार  के लिए छोड़ी नौकरी - naming her shop as mba food waali this woman sets up  stall on

इस वजह से छोड़ी नौकरी
फातिमा के मुताबिक, उन्होंने परिवार की देखभाल के लिए नौकरी छोड़ दी। नौकरी में परिवार के लिए समय नहीं मिल पा रहा था। फातिमा को खाना बनाने का शौक भी है। इसलिए अपनी स्कूटी पर ही पूरा स्टॉल (MBA Food Wali) लगा लिया है। फातिमा अपने स्टॉल (MBA Food Wali) पर दही वड़ा, खीन, चाट और गोलगप्पे आदि सभी बेचती हैं। फातिमा के मुताबिक, लोगों की डिमांड के हिसाब से वह अपने खाने की चीजों में बदलाव करती हैं। खाना वह खुद ही बनाकर बेच रही हैं।

Meet 'MBA Food Wali', who sells dahi vada, gol gappa on scooter in Siliguri

एमबीए नाम इसलिए रखा
इस स्टॉल (MBA Food Wali) पर लोगों को गोलगप्पे की चाट 25 रुपये और खीर 20 रुपये में मिल रही है। वहीं दही वड़े की एक प्लेट की कीमत 25 रुपये है। हालांकि फातिमा को इस स्टॉल से कितनी कमाई हो रही है इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। फातिमा के मुताबिक, एमबीए का नाम इस वजह से चुना क्योंकि यह आजकल काफी चर्चा में है।