कृष्ण कृपा सेवा मंच पलवल के प्रधान बने मास्टर राजीव बत्रा

कृष्ण कृपा सेवा मंच पलवल के प्रधान बने मास्टर राजीव बत्रा

Master Rajiv Batra Becomes President of Krishna Kripa Seva Manch

Master Rajiv Batra Becomes President of Krishna Kripa Seva Manch

पलवल। दयाराम वशिष्ठ: कृष्ण कृपा सेवा मंच की एक आवश्यक मीटिंग मंच के संरक्षक नरेश गांधी के कार्यालय पर हुई, जिसकी अध्यक्षता संरक्षक नरेश गांधी ने की। इस मीटिंग में कई मुद्दों को लेकर चर्चा की गई । मुख्य रूप से मंच के प्रधान के काफी समय से अस्वस्थ रहने पर नये प्रधान को बनाने पर बात की गई, जिस पर मंच के संरक्षक नरेश गाँधी ने मास्टर राजीव बत्रा का नाम प्रपोज किया, उपस्थित सभी सदस्यों की सर्वसहमति से मास्टर राजीव बत्रा को कृष्ण कृपा सेवा मंच पलवल का प्रधान बना दिया गया। प्रधान राजीव बत्रा अपनी नयी कार्यकारिणी की घोषणा एक सप्ताह में कर देंगे। नये प्रधान राजीव बत्रा ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि मंच के सभी सदस्यों ने मुझे प्रधान बना कर मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उनका मै दिल से आभार वयक्त करता हूँ औऱ मंच के सभी कार्यों को सभी सदस्यों की राय लेकर बखूबी निभाउंगा औऱ मंच को आगे बढ़ाऊँगा।

इसके साथ ही सभी सदस्यों द्वारा आने वाली 15 मई को गीता मनीषी श्री ज्ञानानंद महाराज जी के जन्मोत्सव को हर वर्ष की तरह पलवल में 14 मई को मनाने पर भी चर्चा हुई, जिसे सभी सदस्यों ने सहमति जताते हुए 14 मई को रुझानी गुरुद्वारे में शाम को 5 बजे धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन लिये सभी कार्यो की जिम्मेदारी बांट दी गई  है। इसके साथ ही जो 15 मई को महाराज जी के जन्मोत्सव पर करनाल में आयोजित है, जिसमे देश विदेश से साधु-संत और हजारों की संख्या में भक्तगण एवं जाने माने भजनोपदेशक आयेंगे, करनाल में भी भाग लेने के लिये भी पलवल के कृष्ण कृपा मंच के सदस्य भी बसों द्वारा वहाँ पहुंचेंगे। बसे 15 मई को दोपहर 2 बजे कमल मेडिकल स्टोर से रवाना होंगी, जिस भी भक्तगण ने महाराज जी के जन्मोत्सव पर  करनाल चलना हो,वो अग्रिम में अपना नाम 6 मई तक लिखवा सकता है।

इस मौके पर नरेश गांधी, सुभाष गांधी, महेश गांधी, राजीव बत्रा, प्रवीण ग्रोवर, मंजीत डावर,  kd गौतम, संजय बत्रा, प्रमोद मालिक, राजेश पबड़ेजा,राज कुमार बत्रा, उमेश अरोड़ा, मंगल, मनीष आहुजा, कृष्ण कुमार छाबड़ा, बंटी गांधी, आदि उपस्थित रहे।