शिमला के कसौली क्षेत्र में भीषण जंगल आग, वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने संभाला मोर्चा

शिमला के कसौली क्षेत्र में भीषण जंगल आग, वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने संभाला मोर्चा

news-(36)-1779852151071_v

Massive Forest Fire in Shimla's Kasauli Region

शिमला। Massive Forest Fire in Shimla's Kasauli Region, सोलन जिले के कसौली पहाड़ी क्षेत्र में मंगलवार सुबह भीषण जंगल में आग लग गई और दिन भर भड़कती रही, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई। भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर ने आग पर काबू पाने में जी जान लगा दी

लगभग 60 किलोमीटर दूर चंडीगढ़ की सुखना झील से भी आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। शाम को प्रत्यक्षदर्शियों ने भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों को झील से पानी लेकर जलती पहाड़ियों की ओर उड़ान भरते देखा।

परवानू अग्निशमन केंद्र के अधिकारियों के अनुसार, आग वायुसेना स्टेशन और केंद्रीय अनुसंधान संस्थान से सटे वन क्षेत्र में लगी। आग पर काबू पाने के लिए दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में सहयोग किया। कसौली निवासी मोहित अत्री ने बताया कि लापरवाह पर्यटक अक्सर सिगरेट के टुकड़े फेंक देते हैं, जिससे गर्म मौसम में सूखी चीड़ की पत्तियां आसानी से आग पकड़ लेती हैं।