"आगरा गैराज में भीषण आग,आग की लपटों ने मचाई अफरा-तफरी, मालिक घायल"

"आगरा गैराज में भीषण आग,आग की लपटों ने मचाई अफरा-तफरी, मालिक घायल"

"Massive fire breaks out in Agra garage,

आगरा। "Massive fire breaks out in Agra garage,  कस्बा फतेहाबाद में रविवार को एक गैराज में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर एक ईको वैन, एक कार, एक अन्य वैन और एक बाइक जलकर खाक हो गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग की लपटें तेजी से फैल गईं

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में गैराज के भीतर खड़े वाहन धू-धू कर जलने लगे। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें बढ़ती चली गईं। हादसे में गैराज मालिक सनी और उनके पार्टनर आमिर झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

फायर विभाग की टीम कारण जानने में जुटी

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से आग भड़की हो सकती है। पुलिस और फायर विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है।