Big Breaking: रेवाड़ी की सोलर फैक्ट्री में भीषण आग, ट्रांसफार्मर धमाके के बाद मची अफरा-तफरी; तस्वीरें देखें
Massive Fire at Solar Factory in Rewari
रेवाड़ी। Massive Fire at Solar Factory in Rewari, बावल औद्योगिक क्षेत्र में सेक्टर पांच में चिराहड़ा फाटक के समीप एक यूटीएल सोलर फैक्ट्री में बुधवार रात को भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई।

देखते ही देखते आग की लपटों ने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

हालांकि अभी तक पूरी तरह आग पर काबू नहीं पाया गया है। बताया जा रहा है की फैक्ट्री के समीप लगे एक बिजली के ट्रांसफार्मर में धमाका होने के बाद फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया था।

हालांकि प्रशासन मामले की जांच में जुटा है। हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है, जबकि समय रहते कर्मचारियों के बाहर निकल जाने से बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त फैक्ट्री में करीब 20 कर्मचारी मौजूद थे।