Many Injured at Wall Collapse in Panchkula

पंचकूला में दीवार गिरने से बड़ा हादसा; कई लोग घायल, प्रेग्नेंट महिला भी चपेट में आई, सबको सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया

Many Injured at Wall Collapse in Panchkula

Many Injured at Wall Collapse in Panchkula

Many Injured at Wall Collapse in Panchkula: चंडीगढ़ से सटे पंचकूला में दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया| गनीमत रही कि, इस हादसे में किसी की जान नहीं गई| हालांकि, कई लोग बुरी तरह से घायल जरूर हुए हैं| घायलों में एक प्रेग्नेंट महिला भी शामिल है| सभी घायलों को इलाज के लिए सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल ले जाया गया है| जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई थी|

इंडस्ट्रियल एरिया में हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, दीवार गिरने का यह हादसा पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेस 1 में हुआ| यहां एक प्लॉट पर बेसमेंट की खुदाई हो रही थी कि इसी दौरान मजदूरों पर एक दीवार भरभराकर गिर गई| जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गए| बताया जाता है कि, दीवार के पास मजदूरों के बच्चे भी मौजूद थे| यह हादसा रविवार सुबह हुआ। हादसे के बाद सूचना तुरंत एंबुलेंस को दी गई थी|

प्रेग्नेंट महिला को गायनी वार्ड में भर्ती किया गया

बताया जाता है कि, दीवार की चपेट में आने वाली प्रेग्नेंट महिला को गायनी वार्ड में भर्ती किया गया है| महिला के गर्भ में पल रहे उसके बच्चे की जांच की गई है कि वह सुरक्षित है या नहीं|