Manesar Mayor Dr. Inderjeet

मानेसर मेयर डॉ. इंद्रजीत यादव भाजपा में शामिल, हरियाणा के सभी नगर निगमों पर बीजेपी का कब्जा

pp

Manesar Mayor Dr. Inderjeet

हरियाणा की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। गुरुग्राम के मानेसर नगर निगम की मेयर डॉ. इंद्रजीत यादव ने भाजपा जॉइन कर ली है। रेवाड़ी स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया।

गौरतलब है कि मार्च 2025 में हुए नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 10 में से 9 निगमों पर जीत दर्ज की थी, जबकि मानेसर में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में डॉ. इंद्रजीत ने भाजपा उम्मीदवार सुंदरलाल यादव को हराया था। अब उनके भाजपा में शामिल होने के बाद राज्य के सभी 10 नगर निगमों पर भाजपा का नियंत्रण हो गया है।

डॉ. इंद्रजीत को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का करीबी माना जाता है। उनके साथ 8 पार्षदों ने भी भाजपा का दामन थामा है, जिससे पार्टी को स्थानीय स्तर पर और मजबूती मिली है।

बताया जाता है कि चुनाव के समय डॉ. इंद्रजीत ने भाजपा से टिकट मांगा था, लेकिन पार्टी ने सुंदरलाल यादव को उम्मीदवार बनाया था। मेयर बनने के बाद भी उन्होंने भाजपा में शामिल होने की कोशिश की, जिसे उस समय विरोध का सामना करना पड़ा। अब अंततः उन्होंने औपचारिक रूप से भाजपा जॉइन कर ली है।

इस मौके पर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विधायक भी उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कुल 11 जनप्रतिनिधियों के शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी।