मंडी: फोरलेन पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, बिलासपुर का चालक घायल

मंडी: फोरलेन पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, बिलासपुर का चालक घायल

Mandi: Two Trucks Collide Violently

Mandi: Two Trucks Collide Violently

मंडी। फोरलेन पर हराबाग के पास ट्रक नंबर यूपी-80जीटी-6219 के चालक ने आगे चल रहे ट्रक एचपी-24सी-1823 को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में आगे वाले ट्रक के चालक विनोद कुमार निवासी जिला बिलासपुर घायल हुए हैं और वाहन को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपित ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि लापरवाही से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मामले की आगामी जांच जारी है।

बालीचौकी में पोस्त के 3551 पौधे किए नष्ट

थाना औट की टीम ने गश्त और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बालीचौकी तहसील के धार गांव में पोस्त की खेती को नष्ट किया। पुलिस ने अवैध रूप से उगाए गए पोस्त के 3551 बरामद किए, जिन्हें कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।