Man Throws Money From Flyover: पानी की नहीं पैसों की बारिश, मची लूट, VIDEO; ऊपर से गिर रहे नोट पर नोट

पानी की नहीं पैसों की बारिश, मची लूट, VIDEO; ऊपर से गिर रहे नोट पर नोट, यह नजारा बेहद अजब है

Man Throws Money From Flyover

Man Throws Money From Flyover

Man Throws Money From Flyover: मैं बारिश कर दूं पैसों की... ये गाना तो खूब सुना होगा लेकिन क्या इस गाने के हिसाब से पैसों की असल बारिश देखी? आज देख लीजिए। दरअसल, एक अजब वीडियो सामने आया है। जिसमें एक शख्स दनादन पैसों की बारिश कर रहा है और लूटने वालों की लूट मची हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का बताया जाता है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है।

शख्स फ्लाईओवर से उड़ा रहा पैसे

वीडियो में देखा जा सकता है कि, शूट-बूट में एक शख्स फ्लाईओवर पर मौजूद है और उसने हाथ में एक थैला ले रखा है। जिसमें वह बार-बार हाथ डालता है और कागज के टुकड़े से उड़ाता है। हालांकि, बाद में मालूम पड़ता है कि, ये कागज के टुकड़े नहीं हैं। ये तो नोट हैं। शख्स थैले से कागज के टुकड़े नहीं निकाल रहा है बल्कि कई सारे नोटों को निकाल रहा है और फ्लाईओवर से नीचे उड़ा रहा है।

बतादें कि, शख्स के इस कारनामे के बाद फ्लाईओवर से नीचे नोट बीनने वालों में होड़ लगी होती है। वहीं शख्स के आसपास भी कुछ लोग मौजूद होते हैं। जिनकी नजर उसके नोटों पर रहती है। लेकिन शख्स लगातार फ्लाईओवर से नोटों को उड़ाता रहता है। फिलहाल, यह नजारा बेहद अजब है। इस नजारे को देख लोग हैरान हैं। जब आप वीडियो देखेंगे तो आप भी हो जाएंगे।

फ्लाईओवर से पैसों की बारिश का वीडियो