"हरियाणा सचिवालय में युवक ने 8वीं मंजिल से कूदकर दी जान, जांच जारी"
- By Gaurav --
- Monday, 04 May, 2026
"Man Dies by Suicide at
हरियाणा सचिवालय में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने इमारत की आठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। मृतक की पहचान बलवंत के रूप में हुई है, जो विजिटर पास बनवाकर सचिवालय परिसर में दाखिल हुआ था।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात पुलिसकर्मी और अन्य स्टाफ तुरंत पहुंच गए। साथ ही एम्बुलेंस और मेडिकल टीम को भी बुलाया गया। डॉक्टरों ने मौके पर जांच के बाद व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।