PM मोदी की रैली में बम की झूठी धमकी देने वाला आरोपी घंटों में गिरफ्तार, नशे में किया था कंट्रोल रूम को कॉल
- By Gaurav --
- Friday, 17 Jul, 2026
Man Arrested Within Hours for Fake
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल पर बम रखे जाने और धमाका करने की झूठी धमकी देने वाले आरोपी को चंडीगढ़ पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सेक्टर-24 निवासी अविनाश के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उसने नशे की हालत में पुलिस कंट्रोल रूम में धमकी भरा कॉल किया था।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम सेक्टर-9 स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आई, जिसमें दावा किया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल पर बम रखा गया है और वहां विस्फोट होगा। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।
इसके बाद SPG, चंडीगढ़ पुलिस, क्राइम ब्रांच, ऑपरेशन सेल और बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) ने कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। करीब दो घंटे तक पंडाल परिसर और आसपास के इलाके की गहन जांच की गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
जांच के बाद पुलिस ने कॉल करने वाले आरोपी अविनाश को गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।