PM मोदी आज चंडीगढ़ में; आने से पहले बयान- चंडीगढ़ में होना हमेशा बहुत अच्छा लगता, 4700 करोड़ के प्रोजेक्टों का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे
PM Narendra Modi Chandigarh Visit Live Today News
PM Modi in Chandigarh: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार (17 जुलाई) को चंडीगढ़ के अहम दौरे पर हैं. वह दोपहर डेढ़ बजे के आसपास चंडीगढ़ पहुंचेगे. पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पीईसी) में उनका कार्यक्रम होना है. जहां वह 4,700 करोड़ रुपये से ज़्यादा के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्टों का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे. जिसमें PGI एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर और एडवांस्ड न्यूरोसाइंस सेंटर व अन्य विकास कार्यों से जुड़े प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए शहर में सुरक्षा चौकस कर दी गई है. वहीं पीएम मोदी का चंडीगढ़ से 'स्वच्छता से स्वागत' किया जा रहा है. मोदी के आने पर शहर में चमक रहा है.
PM का बयान- चंडीगढ़ में होना हमेशा बहुत अच्छा लगता
इधर चंडीगढ़ आने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अपने चंडीगढ़ दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर बयान जारी किया है. जिसमें उन्होंने चंडीगढ़ से अपने जुड़ाव को बताया. पीएम ने लिखा, ''चंडीगढ़ में होना हमेशा बहुत अच्छा लगता है. कल के प्रोग्राम में, 4700 करोड़ रुपये से ज़्यादा के डेवलपमेंट कामों का या तो उद्घाटन किया जाएगा या उनका शिलान्यास किया जाएगा. खास कामों में चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) में एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर और एडवांस्ड न्यूरोसाइंस सेंटर का उद्घाटन शामिल है। रोड प्रोजेक्ट्स से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी.
चंडीगढ़ का ट्रैफिक प्लान जान लें
पंजाब-हरियाणा भी आ रहे पीएम मोदी
चंडीगढ़ के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी आज हरियाणा और पंजाब के दौरे पर भी रहेंगे. वह हरियाणा के जींद में भारत की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे. यह ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच चलेगी. पीएम मोदी जींद से हरियाणा को 14,700 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. इसके अलावा पीएम मोदी पंजाब में 5,470 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे. जिसमें एक बड़े रेलवे प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन होना है. पंजाब के जालंधर में पीएम का कार्यक्रम आयोजित किया गया है.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के X प्लेटफार्म पर लिखा, ''मैं रेलवे, स्वास्थ्य सेवाओं, संस्कृति, कनेक्टिविटी, शिक्षा और कई अन्य क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न कामों में भाग लेने के लिए हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के लोगों के बीच यात्रा करने के अवसर का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं. इन कामों का लोगों के जीवन पर, विशेषकर हमारी युवा शक्ति पर, बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.