AIADMK में बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: विजय के पक्ष में वोट देने वाले बागियों पर गाज, EPS ने CV शनमुगम समेत कई दिग्गजों को पद से हटाया!

AIADMK में बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: विजय के पक्ष में वोट देने वाले बागियों पर गाज, EPS ने CV शनमुगम समेत कई दिग्गजों को पद से हटाया!

1000218358

Major surgical strike in AIADMK: Action taken against

 नई दिल्ली। अन्नाद्रमुक (AIADMK) ने तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय के पक्ष में वोट देने वाले 24 विधायकों को दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित करने के लिए आज स्पीकर के पास याचिका दाखिल कर दी है। साथ ही नेताओं को सभी बड़े पदों से हटा दिया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि इन विधायकों ने कल जारी पार्टी व्हिप का उल्लंघन किया, जिसमें उन्हें TVK सरकार के खिलाफ वोट देने का साफ निर्देश दिया गया था।

25 सदस्यों ने किया व्हिप का खुला उल्लंघन

AIADMK के वरिष्ठ नेताओं ने चेन्नई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लगभग 25 सदस्यों ने व्हिप का खुला उल्लंघन किया है, इसलिए वे अपनी विधायकी कुर्सी गंवाने के हकदार हैं। पार्टी ने CV शनमुगम, SP वेलुमणि, C विजयभास्कर समेत अन्य नेताओं को उनके पार्टी पदों से भी हटाने की मांग की है।

विजय को सदन में ऐसे मिला बहुमत 

आज सदन में बहुमत परीक्षण के दौरान विजय की पार्टी के पास 105 विधायक थे। विजय ने एक सीट छोड़ दी थी, एक स्पीकर थे और एक विधायक की जीत को अदालत में चुनौती दिए जाने के कारण वोटिंग से रोका गया था। इस परीक्षण में विजय को 144 विधायकों का समर्थन प्राप्त हुआ, जबकि 22 ने उनके खिलाफ वोट किया। पांच विधायकों ने मतदान में भाग नहीं लिया। MK स्टालिन की DMK के 59 विधायक सदन से वॉकआउट कर बाहर चले गए।

दलबदल विरोधी कानून का दिया हवाला 

AIADMK नेताओं ने कहा, 'राजनीतिक दल को शिकायत दर्ज करानी होती है और हमने वह शिकायत आज जमा कर दी है। अगर कोई सदस्य पार्टी के व्हिप के विरुद्ध वोट करता है तो दलबदल विरोधी कानून अपनेआप लागू होता है।' पार्टी ने साफ किया कि बागी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सभी कानूनी कदम उठाए जाएंगे।