यूपी भाजपा में बड़ा फेरबदल, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे से पहले बचे जिलों की टीम होगी घोषित

यूपी भाजपा में बड़ा फेरबदल, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे से पहले बचे जिलों की टीम होगी घोषित

Major reshuffle in UP BJP

Major reshuffle in UP BJP

लखनऊ। Major reshuffle in UP BJP: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तर प्रदेश दौरे को देखते प्रदेश इकाई बचे जिलों की टीम घोषित करने जा रहा है। मेरठ जिला, वाराणसी जिला, गोरखपुर महानगर, देवरिया, अंबेडकर नगर, चंदौली एवं हाथरस समेत नौ जिलों के अध्यक्षों को पदाधिकारियों की सूची के साथ गुरुवार को प्रदेश मुख्यालय बुलाया गया।

विमर्श कर शुक्रवार को पदाधिकारियों की सूची जारी की जा सकती है। प्रयास है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने पर प्रदेश में संगठन का कार्य पूरा कर लिया जाए।

भाजपा ने 16 मार्च 2025 को 70 जिलाध्यक्षों की घोषणा की। 26 नवंबर को 14 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की। लंबे समय बाद यानी 28 मई 2026 को पांच जिलों अंबेडकरनगर, वाराणसी जिला, चंदौली, गोरखपुर महानगर एवं देवरिया के अध्यक्ष घोषित किए गए।

मार्च से अप्रैल तक सभी जिलों के पदाधिकारियों की टीम बनाई गई, लेकिन जिन जिलों में अध्यक्ष नहीं बदले गए थे, वहां पदाधिकारियों की सूची टाल दी गई। अब सभी 98 संगठनात्मक जिलों में अध्यक्ष बनाए जा चुके हैं, लेकिन सात जिलों की टीमें नहीं बन सकीं।

कई जिले ऐसे हैं जहां जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के बीच खींचतान बढ़ने से पदाधिकारियों की सूची रोकनी पड़ी। संगठन ने कई बार जिलाध्यक्षों को बुलाया, लेकिन टीमों पर सहमति न बनने की वजह से घोषणा टलती रही।