नोएडा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 5 ADCP और 6 ACP के कार्यक्षेत्र बदले

नोएडा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 5 ADCP और 6 ACP के कार्यक्षेत्र बदले

Major Reshuffle in Noida Police

Major Reshuffle in Noida Police

 नोएडा। Major Reshuffle in Noida Police, पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने सोमवार को प्रशासनिक जरूरत और जनहित के लिए पांच अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) और छह सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया। नोएडा में एसीपी दो का कार्यभार संभाल रहे स्वतंत्र कुमार सिंह को एडीसीपी सेंट्रल नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संतोष कुमार मिश्रा को एडीसीपी यातायात की बजाय ग्रेटर नोएडा एडीसीपी, अभय कुमार मिश्रा को प्रभारी पुलिस उपायुक्त यातायात व डायल-112, सुधीर कुमार सिंह को ग्रेटर नोएडा से एडीसीपी मुख्यालय, राजेंद्र कुमार गौतम पर एडीसीपी सेंट्रल नोएडा व अपराध से एडीसीपी अपराध के साथ प्रभारी डीसीपी लाइन्स, मॉनिटरिंग सेल और आंकिक शाखा की अतिरिक्त जिम्मेदारी रहेगी।

एसीपी स्तर पर भी किए गए बदलाव

उधर, एसीपी स्तर पर बदलाव किए गए। दादरी थाना प्रभारी के रूप में कार्यरत जितेंद्र कुमार सिंह को अब एसीपी द्वितीय सेंट्रल नोएडा, पवन कुमार को एसीपी द्वितीय सेंट्रल नोएडा से एसीपी यातायात ग्रेटर नोएडा, अपराध शाखा में तैनात अनिल कुमार पांडेय को एसीपी द्वितीय नोएडा, शकील मोहम्मद को एसीपी यातायात नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा से एसीपी यातायात नोएडा व प्रोटोकाल और उमेश यादव को मुख्यालय से एसीपी यातायात सेंट्रल नोएडा की जिम्मेदारी दी गई है।

इससे इतर राधारमन सिंह को एसीपी प्रथम ग्रेटर नोएडा के साथ-साथ अपराध शाखा के कार्यों का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया। उधर, फेरबदल से दादरी थाना प्रभारी का पद रिक्त हो गया।