चंडीगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों के ट्रांसफर और नई नियुक्तियों के आदेश जारी
Chandigarh Administration Transfers
चंडीगढ़, 14 अप्रैल ( साजन शर्मा)। Chandigarh Administration Transfers: चंडीगढ़ प्रशासन ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव करते हुए विभिन्न विभागों में 14 अधिकारियों के ट्रांसफर और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी इन आदेशों को प्रशासक, यूटी चंडीगढ़ की मंजूरी के बाद लागू किया गया है। नए अधिकारियों के जॉइन करने के बाद यह व्यापक फेरबदल किया गया है।
जारी आदेशों के तहत प्रशासनिक ढांचे को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई अहम विभागों में जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया गया है।
प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं। अखिल कुमार (दानिक्स कैडर) को अतिरिक्त सचिव (स्थापना) के साथ हाउस अलॉटमेंट कमेटी और फूड एंड सप्लाई विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अमित कुमार (दानिक्स विभाग) को कोऑर्डिनेशन, होम/प्रोटोकॉल, पर्यावरण एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का कार्यभार दिया गया है।
प्रधुमन सिंह (एचसीएस) को एक्साइज एंड टैक्सेशन, इंडस्ट्रीज और रेरा जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।
राधिका सिंह (एचसीएस) को उच्च शिक्षा, सामाजिक कल्याण और महिला एवं बाल विकास विभाग सौंपे गए हैं।
सौरभ कुमार अरोड़ा (पीसीएस) को खेल, एक्साइज, आयुष और चुनाव संबंधी कार्य दिए गए हैं।
नितीश सिंगला (पीसीएस) को स्कूल शिक्षा, ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
अविकेश गुप्ता (पीसीएस) को ट्रांसपोर्ट, आईटी और शहरी योजना विभाग में तैनात किया गया है।
बलबीर राज सिंह (पीसीएस) को जेल एवं नगर निगम से संबंधित जिम्मेदारियाँ दी गई हैं।
पलिका अरोड़ा (पीसीएस) को तकनीकी शिक्षा, सहकारिता और कौशल विकास विभाग सौंपा गया है।
डॉ. इंदरजीत (एचसीएस) को नगर निगम और स्मार्ट सिटी परियोजना का कार्यभार दिया गया है।
पवितर सिंह (पीसीएस) को एसडीएम (ईस्ट) नियुक्त किया गया है।
नवीन (दानिक्स कैडर) को कृषि, पशुपालन, पर्यटन और सिटको विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।
खुशप्रीत कौर (दानिक्स कैडर) को एसडीएम (सेंट्रल) सहित प्रशासनिक दायित्व सौंपे गए हैं।
राजीव तिवारी (डीसी एफ एंड ए) को जनसंपर्क, कृषि विपणन और हॉस्पिटैलिटी विभाग का कार्यभार दिया गया है।
प्रशासन का यह बड़ा फेरबदल चंडीगढ़ में कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।