हिमाचल को केंद्र से बड़ी राहत, प्राइड ऑफ हिल्स योजना के तहत मिला 3920 करोड़ का बजट

हिमाचल को केंद्र से बड़ी राहत, प्राइड ऑफ हिल्स योजना के तहत मिला 3920 करोड़ का बजट

Major Relief for Himachal from the Centre

Major Relief for Himachal from the Centre

शिमला। Major Relief for Himachal from the Centre, केंद्र सरकार ने पहाड़ी राज्यों के लिए प्राइड आफ हिल्स योजना के तहत हिमाचल को 3920 करोड़ का बजट मंजूर किया है। हिमाचल सहित नौ पहाड़ी राज्यों को 25 हजार करोड़ जारी किया गया है। इसमें हिमाचल को 3920 करोड़ रुपए की वित्तीय मदद जारी की है।

यह राशि विशेष असिस्टेंट टू स्टेट फॉर कैपिटल इनवेस्टमेंट (एसएएससीआई) के तहत जारी की गई। हिमाचल प्रदेश के लिए यह राशि काफी अहम मानी जा रही है। हिमाचल लंबे समय से वित्तीय दबाव और सीमित संसाधनों की समस्या से जूझ रहा है।

इस फंड से सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है। आरडीजी बंद होने के बाद हिमाचल को केंद्र से मिली यह राशि बड़ी राहत है। हिमाचल को हर साल लगभग 8 हजार करोड़ रुपए सालाना का घाटा होगा। आरडीजी बंद होने से हिमाचल मुश्किल में हैं, क्योंकि राज्य सरकार पर कर्ज का बोझ लगभग 1.05 लाख करोड़ पहुंच गया है।

केंद्र से लगातार ग्रांट की मांग कर रही सरकार

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य की वित्तीय स्थिति से अवगत कराया था और विशेष पैकेज देने का आग्रह किया था। केंद्र सरकार ने प्राइड ऑफ हिल्स'' के तहत पहाड़ी राज्यों की भौगोलिक और आर्थिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए यह विशेष मदद जारी की है।

योजना के तहत इससे राज्यों को पूंजीगत व्यय बढ़ाने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद मिलेगी। कठिन वक्त में मिली यह मदद राज्य की वित्तीय स्थिति सुधारने और उनकी देनदारियों को संतुलित करने में भी यह मददगार होगी।