अजमेर में इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई, मैंगो मसाला रेस्टोरेंट पर पड़ा छापा

अजमेर में इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई, मैंगो मसाला रेस्टोरेंट पर पड़ा छापा

Major Income Tax action in Ajmer

Major Income Tax action in Ajmer,

Major Income Tax action in Ajmer: राजस्थान में पिछले दिनों इनकम टैक्स (Income Tax) की टीम ने जयपुर में एक रेस्टोरेंट पर छापा मारा था जिसकी बड़ी चर्चा हुई थी. पिछले महीने 18 फरवरी को इनकम टैक्स ने जयपुर के कान्हा रेस्टोरेंट (Kanha Restaurant) पर रेड मारी थी और एक साथ राजस्थान और मुंबई में संचालकों से जुड़े 33 जगहों पर छापे मारे गए थे. जयपुर में छापेमारी के कुछ समय बाद अब इनकम टैक्स ने राजस्थान में एक और रेस्टोरेंट पर रेड मारी है. इनकम टैक्स ने आज, रविवार 8 मार्च को अजमेर के मैंगो मसाला रेस्टोरेंट (Mango Masala Restaurant) पर छापा मारा है.  इन अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हलचल मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई.

सुबह छापा मारने पहुंची इनकम टैक्स की टीम

आयकर विभाग की टीम ने आज अजमेर शहर के स्वामी कॉम्प्लेक्स चौराहे स्थित मेंगो मसाला रेस्टोरेंट में छापामारी की कार्रवाई की. जानकारी के अनुसार आयकर विभाग के अधिकारी आज सुबह रेस्टोरेंट पहुंचे और जांच शुरू कर दी. उन्होंने अंदर मौजूद स्टाफ व प्रबंधन से पूछताछ करने के साथ दस्तावेजों को खंगालना शुरू कर दिया. आयकर विभाग के अधिकारी रेस्टोरेंट के भीतर आय-व्यय से जुड़े दस्तावेज, बिल और अन्य रिकॉर्ड की जांच करते दिखाई दिए.

रेस्टोरेंट का मेनडोर किया बंद

इस कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट को बंद करवा दिया गया. अधिकारियों ने किसी भी नए ग्राहक को अंदर जाने से रोक दिया. जबकि जो ग्राहक पहले से अंदर मौजूद थे उन्हें भी बाहर आने से रोक दिया गया. रेस्टोरेंट के मुख्य गेट पर पुलिस का एक जवान तैनात किया गया था, जो पूरे समय प्रवेश द्वार पर निगरानी करता नजर आया.

इस कार्रवाई के दौरान मीडिया कर्मियों को भी रेस्टोरेंट के पास जाने की अनुमति नहीं दी गई. हालांकि, अधिकारियों ने मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया, लेकिन देर तक चली इस कार्रवाई से इलाके में चर्चाओं का माहौल बना रहा.