शिमला: CM सुखविंद्र सुक्खू की मंत्रिमंडलीय बैठक में बड़े फैसले
Major Decisions Taken at CM Sukhvinder Sukhu's Cabinet Meeting
शिमला। Major Decisions Taken at CM Sukhvinder Sukhu's Cabinet Meeting, मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडलीय बैठक में कई निर्णय लिए गए। सीबीएसई स्कूलों में 2068 शिक्षकों की नियुक्ति को मंजूरी दी गई है। 151 सीबीएसई स्कूलों में 2068 शिक्षकों को नीति के तहत रखा जाएगा। इसके अलावा खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध पर भी राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा की गई। इसमें पाइपों से सभी प्रमुख शहरों के लिए पीएनजी आपूर्ति करने का निर्णय लिया गया।
सभी पेट्रोलियम कंपनियों को इस बारे में सुविधाएं देने पर मंत्रणा हुई। शिमला शहर सहित प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में पाइप से रसोई गैस पहुंचाने के लिए तेल कंपनियों को लैंड सीलिंग एक्ट में पाइप लाइन बिछाने की स्वीकृति प्रदान करने का रास्ता निकाला गया है।
एंट्री टैक्स लगाने पर अनौपचारिक चर्चा
मंत्रिमंडल बैठक में एंट्री टैक्स लगाने पर अनौपचारिक चर्चा की गई, लेकिन फैसला नहीं हुआ। इस टैक्स को ग्रीन टैक्स या किस रूप में लगाया जा सकता है और इसका कितना लाभ प्रदेश के कोष में होगा। इस पर प्रस्तुति दी गई।
निकाय अध्यक्ष चुनाव पर चर्चा
प्रदेश में नगर पंचायत व नगर परिषदों में अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के चुनाव सीधे नहीं होंगे, इस प्रस्ताव पर सहमति नहीं बन पाई। बैठक में इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा हुई, लेकिन अधिकांश मंत्रियों ने सीधे चुनाव के प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया। ऐसे में अब पहले की तरह ही अप्रत्यक्ष प्रणाली लागू रहेगी। जिसके तहत पार्षद ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव करेंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश पर शहरी विकास विभाग ने इसे लेकर प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा था, मगर योजना सिरे नहीं चढ़ी। क्योंकि पूर्व की प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार इस प्रयोग को कर चुकी है।
शहर से बाहर स्थानांतरित होगा नाहन मेडिकल कॉलेज
यह भी फैसला लिया कि मेडिकल कालेज हमीरपुर, नेरचौक और आईजीएमसी शिमला में बायो फिजिक्स विभाग को शुरू किया जाएगा। नाहन मेडिकल कालेज को शहर से बाहर बदलने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडलीय उप समिति की रिपोर्ट भी कैबिनेट बैठक में रखी गई। इस रिपोर्ट को मंजूरी दी गई। इसके बाद नाहन मेडिकल कालेज शहर से बाहर स्थानांतरित होगा।