हरियाणा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 HPS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 HPS अधिकारियों के तबादले

1000219864

Major administrative reshuffle in Haryana Police, 15 HPS officers transferred

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने और प्रशासनिक कामकाज में कसावट लाने के उद्देश्य से तुरंत प्रभाव से 15 हरियाणा पुलिस सेवा (HPS) अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल द्वारा जारी इन आदेशों में कई महत्वपूर्ण जिलों के डीएसपी (DSP) और एसीपी (ACP) स्तर के अधिकारियों को बदला गया है।

WhatsApp Image 2026-05-15 at 16.19.00


जारी सूची के अनुसार, अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं:

  • नवनियुक्त ACP: सुरेश कुमार को गुरुग्राम, संदीप कुमार को सोनीपत, और कमलजीत सिंह को भी सोनीपत में एसीपी के पद पर तैनात किया गया है।
  • नवनियुक्त DSP: रमेश कुमार को बिलासपुर (यमुनानगर), जितेश मल्होत्रा को दूसरी बटालियन IRB (भोंडसी), और सोनू नरवाल को करनाल का डीएसपी नियुक्त किया गया है।
  • विशेष नियुक्तियां: अमरजीत सिंह और आर्यन चौधरी को टेलीकॉम विभाग में तैनात किया गया है, जबकि कपिल को गुरुग्राम में एसीपी की जिम्मेदारी दी गई है।

पुराने आदेश हुए रद

सरकार ने इस फेरबदल में कुछ पूर्व में जारी किए गए तबादला आदेशों को रद्द भी किया है। इनमें नरेंद्र सिंह (DSP पानीपत), अमन यादव (ACP क्राइम फरीदाबाद), सुरेश कुमार (DSP पानीपत) और अभिलाष जोशी (ACP गुरुग्राम) के नाम शामिल हैं, जिनके पिछले आदेशों को निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा शाकिर हुसैन (DSP CID) के तबादला आदेश को भी रद किया गया है।