हरिद्वार भूमि खरीद मामले में धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
BREAKING
3 साल 7 महीने बाद बदला चुनावी नतीजा: हांसी में एक वोट से हारी महिला बनी विजेता, कोर्ट के आदेश पर पलटी बाजी चंडीगढ़ में भाजपा मुख्यालय के बाहर AAP का प्रदर्शन, पंजाबियों पर टिप्पणी को लेकर बढ़ा विवाद राहुल गांधी के जन्मदिन पर काशी में सियासी घमासान: 'भगवान परशुराम' के रूप में पोस्टर पर बीजेपी भड़की, कहा— 'यह सनातन का अपमान' छत्तीसगढ़ में देर रात सीएम हाउस की मैराथन बैठक से बढ़ीं सियासी चर्चाएं, मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलों पर डिप्टी सीएम का जवाब राज्यसभा चुनाव हार पर राजद का कांग्रेस प्रभारी पर पलटवार: भोला यादव बोले— 'राजद विधायकों ने मुझे दिखाकर दिया वोट, के. राजू अनर्गल बयानबाजी बंद करें'

हरिद्वार भूमि खरीद मामले में धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति

Major action by the Dhami government in the Haridwar land purchase case

Major action by the Dhami government in the Haridwar land purchase case

देहरादून। Major action by the Dhami government in the Haridwar land purchase case, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद प्रकरण में बड़ी और कड़ी कार्रवाई की है।

प्रकरण में तत्कालीन नगर आयुक्त हरिद्वार नगर निगम वरुण चौधरी को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर की संस्तुति की गई है।

वहीं, तत्कालीन जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेंद्र सिंह को अपने पदीय दायित्वों एवं कर्तव्यों के समुचित निर्वहन में गंभीर लापरवाही का दोषी मानते हुए उनके विरुद्ध दीर्घ शास्ति (मेजर पनिशमेंट) अधिरोपित करने का निर्णय लिया गया है।

दोनों अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के लिए कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को संस्तुति भेजी जा रही है।

इसके अलावा, उस समय कार्यरत एसडीएम अजयवीर सिंह के विरुद्ध परनिंदा प्रविष्टि दर्ज करने तथा उनकी तीन वेतनवृद्धियां रोकने के निर्देश भी दिए गए हैं।

गौरतलब है कि हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद मामले के सामने आते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया था।

प्रारंभिक जांच में अनियमितताओं के संकेत मिलने पर तत्कालीन जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह और पूर्व नगर आयुक्त वरुण चौधरी सहित कई अधिकारियों को निलंबित किया गया था। इसके बाद विशेष जांच और ऑडिट के माध्यम से पूरे प्रकरण की गहन पड़ताल कराई गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कहा है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि शासन-प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित सर्वोपरि है तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी।

धामी सरकार की इस कार्रवाई को राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है, जिसने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनधन के दुरुपयोग और पद के दुरुपयोग को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।