सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन, आरोपी के घर चस्पा किया नोटिस
Major Action by Administration in Surya Murder Case
साहिबाबाद। Major Action by Administration in Surya Murder Case, खोड़ा थाना क्षेत्र की नवनीत के बिहार कॉलोनी में हुए सूर्या हत्याकांड के मामले में प्रशासन ने आरोपित असद के घर नोटिस चस्पा किया है। प्रशासन ने मकान को अवैध बताते हुए आरोपितों को 15 दिन के अंदर मकान खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है।
मकान खाली की ना करने पर आरोपितों के घर बुलडोजर की कार्रवाई हो सकती है। घर खाली कराने के लिए मुनादी भी कराई गई। प्रशासन की और से स्वजन को पांच लाख की सहायता राशि का चेक भी दिया गया है।

संगीत सोम ने पीड़ित परिवार को दी एक लाख की आर्थिक मदद
उधर, भाजपा फायर ब्रांड नेता संगीत सोम सोमवार दोपहर सूर्या चौहान के स्वजन से मिलने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार की एक लाख रुपये से आर्थिक मदद की है।
उन्होंने गिरफ्तार व फरार आरोपितों के साथ भी सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही है। संगीत सोम ने कहा कि सांप के बच्चे को दूध पिलाओगे तो वह कटेगा ही यही खोडा थाना क्षेत्र की नवनीत विहार कॉलोनी में भी हुआ है।