प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज हादसे के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 50 शीतगृहों और 85 आइस फैक्ट्रियों की होगी सघन जांच

प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज हादसे के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 50 शीतगृहों और 85 आइस फैक्ट्रियों की होगी सघन जांच

Major Action by Administration Following Cold Storage Accident

Major Action by Administration Following Cold Storage Accident

तहसील स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में विभिन्न विभाग के अधिकारियों की जांच टीमों का गठन

सपा नेता के गंगापार स्थित कोल्ड स्टोरेज में भयावह हादसे के बाद जिला प्रशासन ने दिखाई सख्ती

अनियमितता पर लाइसेंस रद्द, एक सप्ताह में रिपोर्ट।

प्रयागराज। Major Action by Administration Following Cold Storage Accident, पूर्व मंत्री व सपा नेता के गंगापार स्थित कोल्ड स्टोरेज में हुए भयावह हादसे के बाद जिला प्रशासन ने जनपद के अन्य सभी 50 शीतगृहों तथा 85 बड़ी आइस फैक्ट्रियों की विस्तृत जांच कराने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए तहसील स्तरीय जांच टीम गठित की है।

कमी मिली तो मरम्मत कार्य कराया जाएगा 

एसडीएम की अध्यक्षता में गठित इस जांच टीम में पुलिस, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, अग्निशमन विभाग, उद्यान, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, कारखाना विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। इन टीमों को एक हफ्ते में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं जिससे किसी तरह की कमियां मिलने पर भवनों में मरम्मत कार्य कराया जा सके।

अमोनिया गैस रिसाव व बिल्डिंग गिरी थी 

फाफामऊ के चंदापुर में सपा नेता अंसार अहमद के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव व बिल्डिंग के धराशायी होने की घटना के तीसरे दिन बुधवार को प्रशासन की ओर से जिले के सभी शीतगृहों की विभिन्न स्तर पर जांच कराई जाएगी। यह जांच गुरुवार से शुरू होगी। इसमें बिजली और अग्निशमन यंत्रों की जांच के लिए दोनों विभागों के अधिकारियों को टीम में शामिल किया गया है।

सोरांव व फूलपुर इलाके में सर्वाधिक कोल्ड स्टोरेज 

भवन गुणवत्ता की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को लगाया गया है। लाइसेंस से लेकर अन्य कागजात व एनओसी की छानबीन के लिए उद्यान विभाग के अधिकारियों को टीम में शामिल किया गया है। सबसे ज्यादा कोल्ड स्टोरेज सोरांव और फूलपुर तहसील क्षेत्र में हैं, ऐसे में दोनों क्षेत्रों में दो-दो टीमें लगाई गई हैं।

लाइसेंस भी निरस्त होगा : डीएम 

डीएम ने बताया कि टीमों को विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। एक हफ्ते में जांच रिपोर्ट देना है, जिसके बाद जो भी कमियां मिलेंगी, उन्हें दूर कराया जाएगा। नियम विरुद्ध अथवा मानकों के विपरीत संचालन मिलने पर लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा।

मीरजापुर के उप निदेशक उद्यान भी लगे

जिला उद्यान अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव को इस मामले में निलंबित किए जाने के बाद प्रयागराज के उप निदेशक कृष्ण मोहन चौधरी के साथ कुछ दिनों के लिए मीरजापुर के उप निदेशक उद्यान मेवाराम को लगा दिया गया है।