दिल्ली में साइबर ठगी पर बड़ा एक्शन, ₹74 लाख के इन्वेस्टमेंट स्कैम का भंडाफोड़

दिल्ली में साइबर ठगी पर बड़ा एक्शन, ₹74 लाख के इन्वेस्टमेंट स्कैम का भंडाफोड़

Major Action Against Cyber ​​Fraud in Delhi

Major Action Against Cyber ​​Fraud in Delhi

अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली: Major Action Against Cyber ​​Fraud in Delhi: राजधानी में बढ़ते साइबर अपराध पर कड़ा प्रहार करते हुए Delhi Police की क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने एक बड़े इन्वेस्टमेंट फ्रॉड रैकेट का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब ₹74 लाख की ठगी का पर्दाफाश किया है।

जांच में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन निवेश के नाम पर लोगों को झांसा देकर उनसे बड़ी रकम ठगते थे और बाद में पैसे को क्रिप्टोकरेंसी और म्यूल अकाउंट्स के जरिए ट्रांसफर कर देते थे। इस नेटवर्क के तार विदेशी हैंडलर्स से भी जुड़े पाए गए हैं।

मामले की मुख्य बातें:

₹27.82 लाख की ठगी के मामले में एक मुख्य सहायक को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया गया
₹47 लाख की ठगी से जुड़े म्यूल अकाउंट धारक को भी दबोचा गया
कई बैंक खातों, फर्जी सिम कार्ड और डिजिटल ट्रेल्स का खुलासा
पुलिस के अनुसार, आरोपी बेहद संगठित तरीके से काम करते थे और लोगों को फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म के जरिए लुभाकर ठगी को अंजाम देते थे।

 इस सफल ऑपरेशन को इंस्पेक्टर संदीप सिंह और इंस्पेक्टर विनय कुमार के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। वहीं एसीपी पाटिल स्वगत राजकुमार के मार्गदर्शन और डीसीपी आदित्य गौतम की निगरानी में टीम ने इस जटिल साइबर नेटवर्क का पर्दाफाश किया।
 पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े अन्य आरोपियों और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की गहन जांच कर रही है।

पुलिस की सलाह:

ऑनलाइन निवेश से पहले प्लेटफॉर्म की पूरी जांच करें और किसी भी अनजान लिंक या ऑफर पर भरोसा न करें।