Haryana Roadways Accident: हरियाणा रोडवेज का हुआ बड़ा हादसा, 4 लोगों की हुई मौत, कई घायल

हरियाणा रोडवेज का हुआ बड़ा हादसा, 4 लोगों की हुई मौत, कई घायल

Haryana Roadways Accidnet

Major accident of Haryana Roadways, 4 people died, many injured

Major accident of Haryana Roadways: हरियाणा के कैथल जिले में सुबह एक सड़क हादसा हुआ। क्योड़क गांव के पास बठिंडा से कुरुक्षेत्र जा रही कार हरियाणा रोडवेज की बस से टकरा गई। टक्कर में कार पलट गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। कुछ लोग घायल हुए हैं।

मृतक पंजाब के बठिंडा जिले के रहने वाले थे। वे पिहोवा गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कैथल के पास सामने से आ रही रोडवेज बस से उनकी कार की टक्कर हो गई। कार सड़क किनारे पलट गई।

 

इसमें 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 गंभीर घायल हो गए। घायलों को कैथल के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां से 65 वर्षीय तारा सिंह, 70 वर्षीय कुलवंत और 55 वर्षीय मंदर सिंह को चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया गया हैं।

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन और गैस कटर से कार को काटकर लोगों को बाहर निकाला गया। मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। घायलों को कैथल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच जारी है। बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। सभी सुरक्षित हैं। बस और कार चालकों की लापरवाही की जांच की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार इस स्थान पर अक्सर तेज रफ्तार गाड़ियां चलती हैं। पहले भी यहां कई हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर या ट्रैफिक कंट्रोल व्यवस्था की मांग की है।