शहीद चौक पर बड़ा हादसा : लुधियाना से खाटू श्याम मंदिर जा रही टूरिस्ट बस दुर्घटनाग्रस्त
- By Gaurav --
- Sunday, 22 Feb, 2026
Major accident at Shaheed Chowk: Tourist bus going from Ludhiana to
टोहाना। अल सुबह करीब 2:50 बजे टोहाना शहर के शहीद चौक पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब पंजाब के लुधियाना से राजस्थान के खाटू श्याम जी मंदिर के लिए जा रही एक टूरिस्ट बस चौक की बाउंड्री पर चढ़ गई।
बस में 60 से अधिक यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।
नींद की झपकी बना कारण?
बस में सवार यात्रियों के अनुसार, हादसे का संभावित कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। अधिकांश यात्री उस समय सो रहे थे। अचानक जोरदार झटका लगने से अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थिति जल्द नियंत्रण में आ गई।
महिलाएं और बच्चे भी थे सवार
लुधियाना निवासी यात्रियों नरेश जैन और अमन ने बताया कि बस में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। सभी श्रद्धालु खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जा रहे थे।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। क्रेन की सहायता से बस को चौक की बाउंड्री से नीचे उतारा गया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर यह लापरवाही का मामला माना जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहीद चौक पर रात के समय भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान अतिरिक्त सावधानी की जरूरत