मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से महेश दास ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से महेश दास ने की मुलाकात

Mahesh Das met with Chief Minister Nitish Kumar.

Mahesh Das met with Chief Minister Nitish Kumar.

पटना।  Mahesh Das met with Chief Minister Nitish Kumar., बिहार में संभावित मुख्यमंत्री के उठापटक के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जेडीयू प्रवक्ता महेश दास ने की मुलाकात की है।  माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने के बाद उनकी ही मर्जी से बिहार का नया मुख्यमंत्री एनडीए के भीतर तय होगा। महेश दास पूर्व में भी कई बार कह चुके हैं कि बिहार में हुई है वही जो नीतीश रचि राखा। मतलब स्पष्ट है कि नीतीश कुमार की कुर्सी छोड़ने के बाद बिहार में मुख्यमंत्री अगर कोई बनेगा तो वह नीतीश कुमार की पसंद का ख्याल रखा जाएगा। महेश दास की मुलाकात को अहम इसलिए भी मानी जा रहा है क्योंकि जेडीयू के भीतर नए नेतृत्व के संभावनाओं को भी हाल के दिनों में बल मिला है। निशांत कुमार का राजनीति में आगमन के बाद कई युवा चेहरों को बड़ी राजनीति का मौका मिल सकता है।    

हालांकि, यह प्रक्रिया तत्काल नहीं बल्कि चरणबद्ध और संतुलित तरीके से आगे बढ़ेगी, ताकि संगठन में अनुभव और युवा ऊर्जा का संतुलन बना रहे। जेडीयू के भीतर इस समय दो समानांतर धाराएं साफ़ दिखाई दे रही है।  एक ओर अनुभवी नेताओं का समूह है, जिसने लंबे समय तक पार्टी और सरकार को स्थिरता दी है, वहीं दूसरी ओर युवा चेहरों को आगे लाने की मांग भी जोर पकड़ रही है। पार्टी नेतृत्व इन दोनों के बीच तालमेल बैठाकर एक ऐसा मॉडल विकसित करने की कोशिश में है, जो न केवल सत्ता संतुलन बनाए रखे, बल्कि भविष्य की राजनीति के लिए भी जमीन तैयार करे।