महाराष्ट्र एटीएस ने संदिग्ध को किया गिरफ्तार, लश्कर में आतंकियों की करता था भर्ती
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

महाराष्ट्र एटीएस ने संदिग्ध को किया गिरफ्तार, लश्कर में आतंकियों की करता था भर्ती

महाराष्ट्र एटीएस ने संदिग्ध को किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र एटीएस ने संदिग्ध को किया गिरफ्तार, लश्कर में आतंकियों की करता था भर्ती

पुणे: महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे शहर से एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड (Pune ATS) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एटीएस ने पुणे के दापोडी इलाके से जुनैद मोहम्मद नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। जुनैद पर कश्मीर के एक आतंकी संगठन गजवाते-अल-हिंद से फंडिंग हासिल करने का आरोप है। जुनैद सोशल मीडिया के जरिए संगठन के संपर्क में आया था उसे आज दोपहर पुणे की अदालत में पेश किया जाएगा।

एटीएस की जांच में पता चला है कि जुनैद मूल रूप से महाराष्ट्र के अकोला जिले का रहने वाला है। उसकी उम्र 28 साल है। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर यह खबर आई थी कि वह जम्मू कश्मीर के नेताओं के संपर्क में है। बताया जा रहा है कि जुनैद को दस हज़ार रुपये मिले थे। दिल्ली की स्पेशल सेल ने महाराष्ट्र एटीएस को जुनैद पर नजर रखने की सलाह दी थी। जब उसे एटीएस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। तब उसने यह कबूल किया कि उसे दस हज़ार रुपये मिले हैं।

उसे सोशल मीडिया के जरिये बरगलाया गया था। उसे आतंकी संगठन में लश्कर-ए- तैयबा के लिए काम करने के लिए पैसे मिलने की खबर है।

आरोपी की कस्टडी मांगेगी एटीएस?
एटीएस की गिरफ्त में आये जुनैद मोहम्मद पर महाराष्ट्र में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए पैसे लेने का आरोप है। ऐसे में एटीएस मामले की छानबीन के लिए संदिग्ध आतंकी जुनैद की हिरासत की मांग करेगी। जुनैद बीते डेढ़ साल से पुणे में रह रहा था। जुनैद की पढ़ाई मदरसे में हुई है। एटीएस इस पैसे का स्रोत और इसे कहा खर्च किया जाना था। यह जानना चाहती है।