“Maharaja Agrasen slogans echoed

“महाराजा अग्रसेन की जय” के नारों से गूंजा सेक्टर-17 का सर्कस ग्राउंड

pp

“Maharaja Agrasen slogans echoed

अखिल भारतीय अग्रवाल मैत्री संघ की ओर से रविवार को सेक्टर-17 स्थित सर्कस ग्राउंड में अग्र समाज स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अग्र बंधु परिवार शामिल हुए और महाराजा अग्रसेन के “एक ईंट, एक रुपया” के आदर्श को याद किया गया।

समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और समाज को एकता व संगठन का संदेश दिया। कार्यक्रम श्री 108 तपोनिष्ठ अहिंछेजी संपूर्णानंद ब्रह्मचारी जी के सानिध्य में आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में उज्जैन से पहुंचे पं. विजयशंकर मेहता ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय संघचालक पवन जिंदल ने की।                                                     

कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से अग्र बंधु बसों और रैलियों के माध्यम से पहुंचे। इस दौरान “महाराजा अग्रसेन की जय” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

आयोजक एवं हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों और समाज के लोगों का आभार जताया।