कोटा में महंत देवानंद महाराज हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

कोटा में महंत देवानंद महाराज हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

Mahant Devanand Maharaj murder case in Kota solved

Mahant Devanand Maharaj murder case in Kota solved

Rajasthan: Mahant Devanand Maharaj murder case in Kota solved, राजस्थान के कोटा में महंत देवानंद महाराज की नृशंस हत्या ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी. बीते 6 दिनों से पुलिस की 1 दर्जन टीमें दिन-रात अपराधियों की तलाश में जुटी थीं. आखिरकार, पुलिस ने गहन जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हत्यारों को धर दबोचा है. सिटी एसपी आज( 11 जून) शाम 5:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस हत्याकांड की पूरी परतें खोलेंगी और हत्या के पीछे की मंशा और साजिश का खुलासा करेंगी. 

चाकुओं से गोदकर की थी हत्या

जिले के बोरखेड़ा थाना इलाके में स्थित 1300 साल पुराने चंद्रेसल मठ के महंत देवानंद महाराज की बीते शुक्रवार ( 5 जून) देर रात चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है थी. वारदात के वक्त महंत अपने कमरे में सो रहे थे. इस घटना के बाद हिन्दू संगठनों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया था. घटना के बाद से ही पुलिस प्रशासन कार्रवाई में जुट गया था और आखिरकार उनको सफलता मिल गई है.  

राजमना गांव के थे संत देवानंद 

संत देवानंद महाराज चौथ का बरवाड़ा (सवाई माधोपुर) के राजमना गांव के निवासी थे. सवाई माधोपुर के ढूंढा गांव से उनकी शवयात्रा निकाली गई थी और चाणक्य दह आश्रम में अंतिम संस्कार हुआ. उनकी हत्या के बाद कोटा से सवाई माधोपुर तक गम का माहौल था. संत समाज, ग्रामीणों और विभिन्न संगठनों के लोगों में गुस्सा भी इस घटना को लेकर लगातार गुस्सा बना हुआ था.