MP Dindori Road Accident- MP में भीषण सड़क हादसा, 14 लोगों की मौत; बेकाबू पिकअप के पलटने से मारे गए, 20 घायल

MP में भीषण सड़क हादसा, 14 लोगों की मौत; बेकाबू पिकअप के पलटने से मारे गए, 20 घायल अस्पताल में भर्ती, CM ने ये घोषणा की

Madhya Pradesh Dindori Road Accident 14 Deaths Many Injured

Madhya Pradesh Dindori Road Accident 14 Deaths Many Injured

MP Dindori Road Accident: मध्य प्रदेश के डिंडौरी में बड़ा भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जो कि अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। वहीं हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस हादसे को लेकर आगे की जांच-पड़ताल और कार्रवाई कर रही है।

इधर सूबे के सीएम मोहन यादव ने हादसे को लेकर गहरा शोक व्यक्त किया है और मरने वालों के परिवारों के लिए 4-4 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही सीएम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का हाल-चाल जानने और उनका समुचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। घायलों के लिए 20,000 रुपए की सहायता राशि की घोषणा की गई है।

बेकाबू पिकअप के पलटने से मारे गए 14 लोग

बताया जाता है कि, यह हादसा डिंडौरी में बड़झर घाट के पास हुआ। जहां एक पिकअप अचानक बेकाबू होकर पलट गई। जिसके चलते 14 लोग की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि, हादसे के शिकार हुए लोग एक गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस अपने घरों को लौट रहे थे। सभी लोग पिकअप MP-20 GB-4146 में बैठे थे। मरने वाले 14 लोगों में 5 से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं, जबकि अन्य पुरुष हैं। वहीं घायलों में करीब नौ पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। घायलों को में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें दूसरे अस्पतालों में रेफर किया गया है।

PM मोदी ने हादसे पर दुख जताया

डिंडौरी में हुए इस हादसे को लेकर पीएम मोदी ने भी दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा- मध्य प्रदेश के डिंडोरी में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है।

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने भी दुख जताया

पीएम मोदी के अलावा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी डिंडौरी हादसे पर दुख व्यक्त किया है। धनखड़ ने कहा- मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के बड़झर घाट पर हुए दुखद हादसे में लोगों की मृत्यु से अत्यंत दुख हुआ। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। इस कठिन समय में उन्हें शक्ति और समर्थन मिले।