लखनऊ: पीएम मोदी की अपील पर महापौर सुषमा खर्कवाल का बड़ा फैसला, सरकारी गाड़ी वापस की और अधिकारियों के लिए जारी किए कड़े निर्देश
Lucknow: Mayor Sushma Kharkwal Takes Major Decision
Lucknow: Mayor Sushma Kharkwal Takes Major Decision, महापौर सुषमा खर्कवाल ने आवंटित दो में से एक सरकारी गाड़ी को वापस कर दिया है। साथ ही नगर निगम में जिन अधिकारियों को दो सरकारी गाड़ी आवंटित हैं, उसे एक करने को कहा है। यह भी कोशिश करने को कहा है, कि अधिकारी गाड़ियों का कम से कम उपयोग करें।
दिन में घर पर जाकर भोजन करने के बजाय टिफिन साथ में लाएं। इससे भी तेल की बचत होगी। साथ ही जो अधिकारी वाहन के लिए पात्र नहीं है, उनसे भी गाड़ी वापस ली जाए।
प्रधानमंत्री की अपील के बाद महापौर ने यह कदम उठाया है। उन्होंने नगर आयुक्त गौरव कुमार को पत्र लिखकर डीजल और पेट्रोल की बचत करने को कहा है। उन्होंने कहा कि सफाई व कूड़ा उठान जैसा काम प्रभावित न होे और अधिकारियों के वाहनों को मिलने वाले डीजल पेट्रोल में कटौती की जाए। नगर निगम में हर दिन आठ हजार लीटर डीजल की खपत है और अधिकारियों को साठ गाड़ियां आवंटित हैं।