13 जुलाई को होगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, राजनाथ सिंह करेंगे लोकार्पण
Lucknow-Kanpur Expressway to be inaugurated on July
लखनऊ। Lucknow-Kanpur Expressway to be inaugurated on July, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 13 जुलाई को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। साथ ही इंजीनियरिंग कालेज चौराहे पर फ्लाईओवर का शिलान्यास भी करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने की संभावना नहीं है। लखनऊ उत्तर से विधायक डा. नीरज बोरा ने बताया कि लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम कानपुर रोड पर होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के अधिकारियों ने लोकार्पण तिथि की पुष्टि की है।
ट्रैफिक का दबाव करीब 70 प्रतिशत होगा कम
एनएचएआइ ने 4700 करोड़ रुपये की लागत से 63 किलोमीटर लंबे छह लेन के एक्सप्रेसवे पर आवागमन शुरू होने से लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक का दबाव करीब 70 प्रतिशत कम हो जाएगा।
वहीं, इंजीनियरिंग कालेज चौराहे पर लोक निर्माण विभाग की एनएच शाखा ने 890 मीटर लंबा फ्लाईओवर 108 करोड़ की लागत से बनाने का काम शुरू कर दिया है।