'सैयारा' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद YRF का नया दांव, आयुष्मान खुराना संग ला रहे 'मुपापा', तय हुई रिलीज डेट

Ayushmann Khurrana New Movie

Ayushmann Khurrana New Movie

हैदराबाद: Ayushmann Khurrana New Movie: यशराज फिल्म्स की नई फिल्म का एलान हो गया है. वाईआरएफ ने अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए पोशम पा पिक्चर्स से हाथ मिलाया है. उनकी इस फिल्म में आयुष्मान खुराना लीड एक्टर होंगे. फिल्म के टाइटल के साथ-साथ उसकी थिएटर रिलीज डेट की भी डिटेल्स सामने आ गई हैं.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने इंस्टाग्राम पर यशराज फिल्म्स के नए प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी है. तरण आदर्श के मुताबिक, यशराज फिल्म्स ने अपनी नई फिल्म के लिए बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना को साइन किया है. इस फिल्म को प्रोड्यूस पोशम पा पिक्चर्स कर रहा है.

तरण आदर्श ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'आयुष्मान खुराना स्टारर 'मुपापा' यशराज फिल्म्स और पोशम पा पिक्चर्स के बीच पहला थिएट्रिकल कोलैबोरेशन, 19 फरवरी 2027 को रिलीज होगी. 'मुपापा', यश राज फिल्म्स और पोशम पा पिक्चर्स के बीच पहला थिएट्रिकल कोलैबोरेशन है. ये दोनों बैनर मिलकर थिएट्रिकल फिल्में बनाएंगे, जिसकी शुरुआत 'मुपापा' से होगी. यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी (जिनकी पिछली फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाए थे) और पोशम पा पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस की गई और समीर सक्सेना द्वारा डायरेक्ट की गई 'मुपापा', 19 फरवरी 2027 को दुनिया भर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.'

'मुपापा' यश राज फिल्म्स और पोशम पा पिक्चर्स के बीच पहला थिएट्रिकल कोलेबोरेशन है. इस फिल्म को वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में 'सैयारा' को भी प्रोड्यूस किया था.

'मुपापा' के डायरेक्टर समीर सक्सेना हैं. वाईआरएफ ने इसे एक ऐसी थिएट्रिकल फिल्म बताया है जो किसी एक जॉनर में बंधकर नहीं रहती. उम्मीद है कि फिल्म शुरू से ही बहुत रोमांचक होगी. इसके अलावा, फिल्म की कहानी और पूरी कास्ट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है. इस एलान में खास बातों को अभी गुप्त रखा गया है.

आयुष्मान खुराना पिछली बार 'पति पत्नी और वो दो' में दिखाई दिए थे, जो एक रोमांटिक कॉमेडी थी, जो 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्देशन और लेखन मुदस्सर अजीज ने किया था. यह 2019 की फिल्म पति पत्नी और वो का सीक्वल था. आयुष्मान के साथ कलाकारों में वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह शामिल थे.