LPG Cylinder New Price From 1 September 2022

गैस सिलेंडर की कीमत में बड़ा बदलाव: जानिए अब कितनी ढीली होगी जेब, कितने रूपए चुकाने होंगे

LPG Cylinder New Price From 1 September 2022

LPG Cylinder New Price From 1 September 2022

LPG Cylinder New Price From 1 September 2022 : एक सितंबर 2022 यानि आज से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में बड़ा बदलाव किया गया है। हालांकि, घबराइए मत क्योंकि गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी नहीं बल्कि कटौती की गई है| लेकिन हां यह कटौती घरेलू गैस सिलेंडर के लिए नहीं है|

दरअसल, 19 किलोग्राम के काॅमर्शियल LPG सिलेंडर (Commercial LPG Gas Cylinder Price) की कीमत घटाई गई है| काॅमर्शियल LPG सिलेंडर करीब 91 रूपए सस्ता हो गया है| जिसके बाद अब इसकी कीमत दिल्ली में 1,976 रुपये के बजाय 1,885 रुपये होगी| इसी प्रकार मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी अलग-अलग कीमत की कटौती हुई है|

1 अगस्त 2022 को 36 रुपए घटाए गए

ध्यान रहे कि, 1 अगस्त 2022 को 19 किलोग्राम के काॅमर्शियल LPG सिलेंडर (Commercial LPG Gas Cylinder Price) में 36 रुपए की कटौती हुई थी|  जिसके बाद दिल्ली में काॅमर्शियल LPG सिलेंडर की नई कीमत 2012.50 रुपए के बजाय 1976 रुपए हो गई थी|

मई से लगातार घट रही काॅमर्शियल सिलेंडर की कीमत

आपको ज्ञात रहे कि , मई 2022 से 19 किलोग्राम के काॅमर्शियल LPG सिलेंडर (Commercial LPG Gas Cylinder Price) की कीमत लगातार घटाई जा रही है। 19 मई को काॅमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत जहां 2354.00 थी तो इसके बाद यह एक जून 2022 को यह 2219.00 रूपए कर दी गई। इसके बाद एक जुलाई 2022 को एक बार फिर यह कीमत घटकर 2021.00 रूपए हुई।

वहीं, 6 जुलाई 2022 को फिर से यह कीमत कम कर दी गई। 6 जुलाई से काॅमर्शियल LPG सिलेंडर 2012.50 का मिलने लगा था।  फिलहाल, इस कटौती से होटल, रेस्टोरेंट और रेहड़ी पर फूड आइटम बेचने वालों को बड़ी राहत मिली है| इसके साथ ही यहां जाने वाले ग्राहकों की जेब भी ज्यादा नहीं कटेगी| क्योंकि अगर कीमत बढ़ जाती तो इन जगहों पर खाने की कीमत भी बढ़ा दी जाती|

घरेलू गैस सिलेंडर में कोई राहत नहीं

बरहाल, आपको बतादें कि घरेलू गैस सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिली है। 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर सस्ता नहीं हुआ है। इसकी कीमत (Domestic LPG Cylinder Price) अब भी दिल्ली में 1053 रूपए ही है| बता दें आखिरी बार 6 जुलाई को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।