1 अगस्त से ये बदलाव: बदल गई गैस सिलेंडर की कीमत, जानिए अब कितने रूपए चुकाने होंगे

1 अगस्त से ये बदलाव: बदल गई गैस सिलेंडर की कीमत, जानिए अब कितने रूपए चुकाने होंगे

LPG Cylinder New Price from 1 August 2022

LPG Cylinder New Price from 1 August 2022

LPG Cylinder New Price : 1 अगस्त 2022 से गैस सिलेंडर की कीमत में बड़ा बदलाव किया गया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि, गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) की कीमत में बढ़ोतरी की बजाय कमी की गई है। बतादें कि, 19 किलोग्राम के काॅमर्शियल LPG सिलेंडर (Commercial LPG Gas Cylinder Price) की कीमत करीब 36 रुपए घटा दी गई है। जिसके बाद अब दिल्ली में काॅमर्शियल LPG सिलेंडर की नई कीमत 2012.50 रुपए के बजाय 1976 रुपए होगी। इसी प्रकार मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी अलग-अलग कीमत की कटौती हुई है|

मई से लगातार घट रही कीमत...

आपको ज्ञात रहे कि , मई 2022 से 19 किलोग्राम के काॅमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत लगातार घटाई जा रही है। 19 मई को काॅमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत जहां 2354.00 थी तो इसके बाद यह एक जून 2022 को यह 2219.00 रूपए कर दी गई। इसके बाद एक जुलाई 2022 को एक बार फिर यह कीमत घटकर 2021.00 रूपए हुई।

वहीं, 6 जुलाई 2022 को फिर से यह कीमत कम कर दी गई। 6 जुलाई से काॅमर्शियल LPG सिलेंडर 2012.50 का मिलने लगा था।  फिलहाल, इस कटौती से होटल, रेस्टोरेंट और रेहड़ी पर फूड आइटम बेचने वालों को बड़ी राहत मिली है| इसके साथ ही यहां जाने वाले ग्राहकों की जेब भी ज्यादा नहीं कटेगी| क्योंकि अगर कीमत बढ़ जाती तो इन जगहों पर खाने की कीमत भी बढ़ा दी जाती|

घरेलू गैस सिलेंडर में कोई राहत नहीं...

बरहाल, आपको बतादें कि, घरेलू गैस सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिली है। 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर सस्ता नहीं हुआ है। इसकी कीमत (Domestic LPG Cylinder Price) अब भी दिल्ली में 1053 रूपए ही है| बता दें 6 जुलाई को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।