भगवान महावीर के सन्देश समूची मानवता के लिये - सत्य पाल जैन
BREAKING
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत के अपनी तरह के पहले 1,116 करोड़ रुपए की लागत वाले वर्धमान-आईची स्टील फोर्जिंग प्लांट का नींव पत्थर रखा, 500 युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीज़ों को साँस संबंधी बीमारियों का कैशलेस उपचार उपलब्ध, ₹37.30 करोड़ के उपचार का ख़र्च कवर भगवंत मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन का मासिक मानदेय बढ़ाकर 20,500 रूपये किया: हरजोत सिंह बैंस AAP ने पंजाब में हल्का इंचार्ज किए नियुक्त; किसे कहां दी गई जिम्मेदारी, ये रही लिस्ट, स्टेट वाइस प्रेसिडेंट की भी घोषणा, देखें

भगवान महावीर के सन्देश समूची मानवता के लिये - सत्य पाल जैन

Lord Mahavir Message for All of Humanity

Lord Mahavir's Message for All of Humanity

चंडीगढ़ 31 मार्च, 2026. Lord Mahavir's Message for All of Humanity, चण्डीगढ़ के पूर्व भाजपा सांसद एवं भारत सरकार के अपर महासालिसिटर श्री सत्य पाल जैन ने कहा कि भगवान महावीर द्वारा दिये गये विश्व शांति, जीयो और जीने दो, अपरिग्रह, परस्पर सहनषीलता एवं पेड़ पौधो, पक्षियों एवं जानवरों तक के प्रति भी स्नहे के सिद्धांत आज के समय में भी उतने ही प्रसांगिक है जितने की वे हजारों वर्ष पहले थे।
श्री जैन आज भगवान महावीर जयन्ती के उपलक्ष्य में सैक्टर 18-डी के जैन स्थानक में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के नाते सम्बोधित कर रहे थे।
श्री जैन ने कहा कि वास्तव में भगवान महावीर सहित सभी महापुरूषों एवं धर्म गुरूओं के सन्देश समूची मानवता के लिये थे परन्तु हमने अपनी तंग सोच एवं व्यक्तिगत स्वार्थों के कारण अपने महापुरूषों को भी विभिन्न धर्मो, साम्प्रदायों एवं जातीयों में बांट दिया है।

श्री जैन ने कहा कि आज सारा विश्व भयंकर से भयंकर परमाणु हथियारों से भरा पड़ा है तथा किसी तानाशाह की छोटी सी पागलपन की हरकत से समूचे विश्व का अस्तित्व ही खतरे में पड़ सकता है। ऐसे में केवल भगवान महावीर के विश्व शांति एवं जीयो और जीने दो के सिंद्धात पर चल कर ही मनुष्यता को इस भंयकर विनाश से बचाया जा सकता है।
    श्री जैन ने कहा कि जैन धर्म सभी से अपेक्षा करता है कि जहां वे स्वंय अपने धर्म का पालन करें वहीं वे दूसरे धर्मो का भी बराबर का सम्मान करे।