खौफनाक वारदात: शराब तस्करों ने पुलिस चौकी इंचार्ज को कुचलने की कोशिश की

खौफनाक वारदात: शराब तस्करों ने पुलिस चौकी इंचार्ज को कुचलने की कोशिश की

Liquor Smugglers Attempt to Run Over Police

Liquor Smugglers Attempt to Run Over Police

भोरे (गोपालगंज)। Liquor Smugglers Attempt to Run Over Police, बिहार-यूपी सीमा पर शराब तस्करों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने वाहन जांच के दौरान पुलिस चौकी इंचार्ज को ही कुचलने का प्रयास कर दिया।

घटना उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र स्थित भिंगारी पुलिस चौकी के समीप की है, जहां बैरिकेडिंग कर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी।

20 पेटी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार बुधवार को पुलिस टीम भिंगारी बाजार स्थित चौकी के पास जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान शिवराजपुर की ओर से तेज गति में आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोकने का प्रयास किया गया।

आरोप है कि कार सवार शराब तस्करों ने वाहन चेकिंग में मौजूद चौकी इंचार्ज जय सिंह यादव को जान से मारने की नीयत से उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और बैरियर तोड़कर भागने लगे।

वाहन की टक्कर से चौकी इंचार्ज घायल, इलाज जारी

हालांकि पुलिसकर्मियों की तत्परता से कार बैरियर से टकराकर रुक गई और तस्करों की योजना विफल हो गई। घटना में चौकी इंचार्ज जय सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है।

तलाशी के दौरान कार से 20 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की मात्रा करीब 180 लीटर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

उनकी पहचान गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव निवासी शिवकुमार यादव तथा गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र निवासी विशाल कुशवाहा के रूप में हुई है।

सीओ भाटपार रानी अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।