Fortune Global 500 की लिस्ट में पहली बार शामिल हुई LIC, रिलायंस को मिला यह स्थान

Fortune Global 500 की लिस्ट में पहली बार शामिल हुई LIC, रिलायंस को मिला यह स्थान

Fortune Global 500 की लिस्ट में पहली बार शामिल हुई LIC

Fortune Global 500 की लिस्ट में पहली बार शामिल हुई LIC, रिलायंस को मिला यह स्थान

नई दिल्ली। Fortune Global 500: एलआइसी (LIC) वैश्विक कंपनियों की 2022 की फॉर्च्यून ग्लोबल-500 सूची (Fortune Global 500 list) में धमाकेदार तरीके से प्रवेश करते हुए पहली ही बार में 98वें स्थान पर काबिज होने में सफल रही है। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) 51 स्थान की छलांग लगाकर 104वें स्थान पर रही है। पिछले वर्ष एलआइसी का राजस्व 97.26 अरब डालर रहा है, जबकि रिलायंस का 93.98 अरब डालर था। हाल ही में शेयर बजार में लिस्टेड भारतीय जीवन बीमा निगम (life insurance corporation) के लिए यह एक बड़ी सफलता है।

अमेरिकी रिटेलर वॉलमार्ट की सूची में नौ भारतीय कंपनियां हैं, जिनमें से पांच सरकारी हैं और चार निजी क्षेत्र की। ये सभी कंपनियां अपने कारोबार से दुनियाभर में अपनी धाक जमा चुकी हैं।

Fortune Global 500: ये हैं फॉर्च्यून 500 में शामिल भारतीय कंपनियां

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (Indian Oil Corporation) 28 स्थान बढ़कर 142 वें स्थान पर पहुंच गया, जबकि तेल और प्राकृतिक गैस निगम (Oil and Natural Gas Corporation) 16 स्थान चढ़कर 190 पर पहुंच गया। इस सूची में टाटा समूह की दो कंपनियां भी हैं- टाटा मोटर्स (Tata Motors) और टाटा स्टील (Tata Steel। टाटा मोटर्स का स्थान 370वां है, जबकि टाटा स्टील 435वें स्थान पर काबिज है। राजेश एक्सपोर्ट्स 437वें रैंक पर सूची में अन्य निजी भारतीय कंपनी है। भारतीय स्टेट बैंक 17 पायदान चढ़कर 236वें और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड 19 पायदान चढ़कर 295वें स्थान पर है।

Fortune Global 500: कैसे तय होती है रैंकिंग

फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची में कंपनियों को 31 मार्च, 2022 को या उससे पहले समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में मिले कुल राजस्व के आधार पर रैंक दी गई है। फॉर्च्यून ग्लोबल 500 कंपनियों की कुल बिक्री 37.8 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। इसमें 19 प्रतिशत की वृद्धि है। लिस्ट में वॉलमार्ट लगातार नौवें वर्ष पहले स्थान पर रहा है। इसके बाद अमेज़ॅन का स्थान है, जिसे अब तक की सर्वोच्च रैंकिंग हासिल हुई है।