पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा को जान से मारने की धमकी; लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इतने करोड़ मांगे, मोहाली में जानलेवा हमला हो चुका
Lawrence Bishnoi Gang Threats To Punjabi Singer Parmish Verma Breaking
Punjabi Singer Parmish Verma: बॉलीवुड-पंजाबी सिंगर B Praak के बाद अब मशहूर पंजाबी सिंगर-एक्टर परमीश वर्मा और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, परमीश वर्मा को यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने दी है। लॉरेंस गैंग की तरफ से परमीश वर्मा को थ्रेट कॉल आया, जिसमें उनसे 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। पैसे न दिये जाने पर परमीश वर्मा और उनके परिवार को जान से मारने की बात कही गई। इस धमकी के बाद परमीश वर्मा और उनका परिवार दहशत में है। वहीं जानकारी मिलने पर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। परमीश वर्मा और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ी दी गई है।
'10 करोड़ चाहिए वरना मिट्टी में मिला देंगे...'; सिंगर B Praak को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी
2018 में जानलेवा हमला हो चुका
परमीश वर्मा इससे पहले गैंगस्टरों का सीधा निशाना बन चुके हैं। 13 अप्रैल 2018 की रात मोहाली में परमीश वर्मा पर गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा गैंग ने जानलेवा हमला किया था। रंगदारी (20 लाख रुपये) की मांग को लेकर मोहाली के सेक्टर-91 के पास परमीश वर्मा पर फायरिंग की गई थी। उस समय वह किसी कार्यक्रम से अपने घर वापस लौट रहे थे। वह कार में थे। तभी अचानक उनपर गोलीबारी हुई। इस जानलेवा हमले में परमीश वर्मा की जान बाल-बाल बची थी। हमले में उनके पैर में एक गोली लगी। लेकिन घायल अवस्था में भी परमीश वर्मा ने गाड़ी नहीं रोकी।
गोली लगने के बाद भी परमीश वर्मा ने खुद कार चलाई और पुलिस को फोन कर सूचित किया. इसके बाद पुलिस पहुंची और उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं इस हमले के बाद परमीश वर्मा के सही सलामत बचने पर दिलप्रीत बाबा ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर परमीश वर्मा को कहा था की 'अगली बार नहीं बचेगा'। हालांकि जुलाई 2018 में पुलिस ने गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा हाल ही में परमीश वर्मा के साथ एक और बड़ी घटना घटी थी। जिसमें सितंबर 2025 में, अंबाला में 'शेरा' फिल्म की शूटिंग के दौरान नकली गोली लगने से उनके चेहरे पर चोट आई थी।
युवाओं में बेहद लोकप्रिय हैं परमीश वर्मा
पंजाबी सिंगर-एक्टर परमीश वर्मा अपने गानों को लेकर युवाओं में बेहद लोकप्रिय हैं। 'ले चक मैं आ गया', 'गाल नी कडनी', 'आम जेहे मुंडे' और 'सब फड़े जानगे' जैसे कई हिट गाने परमीश वर्मा ने पंजाबी इंडस्ट्री में दिये हैं। इसके अलावा परमीश वर्मा का स्टाइलिश लुक भी काफी ज्यादा चर्चा में रहता है। इंडस्ट्री में आने से पहले परमीश वर्मा ऑस्ट्रेलिया में छोटा-मोटा काम किया करते थे और वहां डबल-डबल शिफ्ट लगाते थे। आज भी वह जब अपने उन कठिन संघर्ष के दिनों को याद करते हैं तो भावुक हो जाते हैं।
जेल से छूटने के बाद यह काम करना चाहता है लॉरेंस बिश्नोई; गैंगस्टर की इच्छा जान, आप रह जाएंगे हैरान!