Lawrence Bishnoi Gang: 'तुम्हारी गर्दन काट कर VIDEO डालेंगे, तैयार रहना...' लॉरेंस बिश्नोई गैंग का धमकी भरा पोस्ट

'तुम्हारी गर्दन काट कर VIDEO डालेंगे, तैयार रहना...' लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्या पर धमकी भरा पोस्ट डाला

Lawrence Bishnoi Gang Threat Post On Social Media Over Punjab Policemen Killed

Lawrence Bishnoi Gang Threat Post On Social Media Over Punjab Policemen Killed

Lawrence Bishnoi Gang: कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई भले ही इस समय जेल में हो लेकिन उसका गैंग पूरी तरह से एक्टिव है। दरअसल लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फिर एक बार सोशल मीडिया पर एक धमकी भरा पोस्ट लिखा है। सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफॉर्म पर डाले गए इस पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हरि बॉक्सर, आरजू बिश्नोई, टॉयसन बिश्नोई का जिक्र है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पंजाब के गुरदासपुर में एक दिन पहले पुलिस कर्मियों की संदिग्ध हत्या पर नाराजगी जताई है और इस मामले में बदला लेने की बात कही है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जारी फेसबुक पोस्ट में लिखा गया, ''राम राम सभी भाइयों को, मैं हरि बॉक्सर, आरजू बिश्नोई और टॉयसन बिश्नोई, जो ये गुरुदासपुर में हमारे देश के 2 काबिल और ईमानदार अफसर गुरनाम सिंह और अशोक कुमार को शहीद किया गया है, इसकी हम निंदा करते हैं। इन आतंकवादियों ने हमारी भारत माता के 2 बेटों और हमारे भाइयों को शहीद किया है, इसका बदला हम खून से लेंगे। तुमने हमारे देश के 2 बेटे शहीद किए हैं। हम अब तुम्हारे 10 करेंगे। जहां मर्जी हो छिप जाओ।''

पोस्ट में आगे लिखा गया, ''जितने भी हमारे देश के गद्दार, जो अपने आप को गैंगस्टर बताते हैं। इन आतंकवादियों का साथ दे रहे हैं। तैयार हो जाओ, सबसे पहले तुम्हारा गला काटेंगे। जहां मर्जी छिप जाओ, अगर हमारे देश की रक्षा करने वाले सैनिकों या प्रशासन की तरफ आंख उठाओगे तो हम आंखे निकाल देंगे।'' लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी यहीं तक नहीं खत्म हुई, बल्कि आगे तो गर्दन काटकर वीडियो डालने की बात कही गई।

तुम्हारी गर्दन काटने का डालेंगे वीडियो

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने आगे लिखा, ''हमें पता है कि कौन किसका साथ दे रहा है और अब देश को भी पता चलेगा जब तुम्हारी गर्दन काट कर वीडियो डालेंगे। तैयार रहना। लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप तुम्हें तुम्हारी इस गलती की सजा जरूर देगा। ऐसी गंदी मौत देगा की आगे से किसी की हिम्मत नहीं होगी, हमारी भारत मां या उनके बेटो की तरफ देखने की। जय श्री राम. भारत माता की जय।''

Lawrence Bishnoi Gang Threat Post On Social Media

गुरदासपुर में बॉर्डर के पास 2 पुलिसकर्मियों की हत्या

बता दें कि एक दिन पहले बीते रविवार को पंजाब के गुरदासपुर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट संदिग्ध तौर से दो पुलिसकर्मियों को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना अढियां (आदियां) गांव में दोरांगला थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित चेक पोस्ट पर हुई थी, जो बॉर्डर से महज 1-2 किलोमीटर दूर है। मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) गुरनाम सिंह और होम गार्ड जवान अशोक कुमार के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि दोनों 'सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस' में तैनात थे और ड्यूटी पर थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों के सिर में गोली लगने के निशान मिले हैं। एक का शव कुर्सी पर और दूसरे का रजाई में मिला था, ऐसा लगता है कि पुलिसकर्मियों की हत्या सोते समय की गई। फिलहाल पंजाब पुलिस और BSF द्वारा संयुक्त रूप से इस घटना की जांच की जा रही है। इसे संभावित आतंकी हमला भी माना जा रहा है। पुलिसकर्मियों के परिवार के लिए पंजाब सरकार की तरफ से 1-1 करोड़ रुपये मुआवजे का ऐलान किया गया है।

लॉरेंस गैंग का हथियार सप्लायर 'बॉबी कबूतर' गिरफ्तार; एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर हमले के लिए हथियार दिए, हत्या की वारदातों में शामिल