Lakhimpur Kheri Bus-Truck Accident: लखीमपुर खीरी में बस और ट्रक में हुई जबरदस्त टक्कर, पत्तों की तरह बिछीं लाशें

UP में सड़क हादसे की यह तस्वीर दहला देगी: पत्तों की तरह बिछीं हैं लाशें! बस और ट्रक में हुई जबरदस्त टक्कर

Lakhimpur Kheri Bus-Truck Accident

Lakhimpur Kheri Bus-Truck Accident

Lakhimpur Kheri Bus-Truck Accident : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बुधवार को एक ऐसा सड़क हादसा हुआ| जिसको देखने वाले दहल उठे| दरअसल, यहां ऐरा पुल पर एक निजी बस और एक ट्रक में टक्कर हो गई| टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के चारो तरफ से परखच्चे उड़ गए| वहीं, इस हादसे के समय बस में बड़ी संख्या में यात्रियों की मौजूदगी थी| जहां इस हादसे में 8 लोग अपनी जान गवां बैठे| जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं|

यह पढ़ें-  BJP सांसद को ही ठग ले गया कारोबारी: भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन के साथ हुआ बड़ा खेला, देखें कितने करोड़ की लगी है चपत

बताया जाता है कि, घायलों में कइयों की हालत नाजुक बनी हुई है| जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ KGMU रेफर करना पड़ा है| बाकी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बतादें कि, सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है, साथ ही उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश भी दिए|

पत्तों की तरह बिछीं हैं लाशें!

हादसे का एक वीडियो सामने आया है| जो कि मन को विचलित कर देने वाला है| वीडियो में आप देख सकते हैं कि, ट्रक से टक्कर के बाद बस की बॉडी पूरी तरह तहस-नहस हो गई है, जगह-जगह से कट-फट गई है| बस में लोगों की लाशें बुरी तरह से फंसी नजर आ रही हैं| वहीं कई घायल भी फंसे हैं| इसके अलावा दूसरी ओर बस के आस-पास भी लोगों की लाशें पत्तों की तरह बिखरी हुई देखी जा सकती हैं और साथ ही सड़क पर खून से लथपथ पड़े घायल लोगों को भी देखा जा सकता है|

देखें वीडियो (विचलित हो सकते हैं आप)


पीएम मोदी ने जताया दुःख, किया राहत राशि का ऐलान

इस दर्दनाक हादसे पर पीएम मोदी ने भी दुःख जताया है और साथ ही मृतकों के परिवारों और घायलों के लिए राहत राशि का ऐलान किया है| पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई सड़क दुर्घटना से व्यथित हूं। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे|

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी जताया दुःख

वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी लखीमपुर खीरी के इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया|  द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि लखीमपुर खीरी में हुए सड़क हादसे में कई लोगों की मृत्यु के समाचार से अत्यंत दुःख हुआ है। दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक-संवेदनाएं व्यक्त करती हूँ। घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ|