BJP MP Ravi Kishan Fraud Case: BJP सांसद को ही ठग ले गया कारोबारी, भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन को लगी करोड़ों की चपत

BJP सांसद को ही ठग ले गया कारोबारी: भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन के साथ हुआ बड़ा खेला, देखें कितने करोड़ की लगी है चपत

BJP MP Ravi Kishan Fraud Case

BJP MP Ravi Kishan Fraud Case

BJP MP Ravi Kishan Fraud Case : आम लोगों के साथ अक्सर ठगी हो जाती है लेकिन कोई नेता ठगी का शिकार हो जाए और वो भी बेहद नामी तो मामला थोड़ा अलग हो जाता है| बतादें कि, भोजपुरी सुपरस्टार और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन (BJP MP Ravi Kishan) के साथ बड़ा खेला (Fraud) हो गया है|

मिली जानकारी के अनुसार, रवि किशन से एक कारोबारी ने करोड़ों रुपये ठग लिए हैं| काफी जद्दोजहद के बावजूद रवि किशन के ये करोड़ों रुपये अब उनपर वापिस नहीं लौट पा रहे हैं| जिसके बाद अब यह मामला पुलिस तक जा पहुंचा है और पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है|

3.25 करोड़ रुपये ठग लिए

बताया जाता है कि, भाजपा सांसद रवि किशन के साथ 3.25 करोड़ रुपये की ठगी हुई है| एक कारोबारी ने रवि किशन के साथ धोखा कर दिया| धोखे से उनसे 3.25 करोड़ रुपये ले लिए और अब लौटा नहीं रहा है| बताते हैं कि, दवाब बनाने के बाद कारोबारी ने रवि किशन को एक चेक साइन करके दिया भी लेकिन जब रवि किशन ने यह चेक बैंक में लगाया तो चेक बाउंस हो गया।

भोजपुरी सुपरस्टार हैं रवि किशन

बतादें कि, बिहारी सिनेमा में रवि किशन का एक बड़ा नाम है| राजनीति में आने से पहले वह एक भोजपुरी सुपरस्टार हैं| भोजपुरी सिनेमा के अलावा रवि किशन ने बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई है| रवि किशन ने बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में एक विलेन के रूप में दमदार किरदार निभाए हैं| इसलिए रवि किशन की फैन फॉलोविंग भी काफी ज्यादा है|

BJP MP Ravi Kishan Fraud Case
BJP MP Ravi Kishan Fraud Case