कुशीनगर: रामपुर खुर्द गांव में दो गाड़ियां आग की भेंट, पुलिस जांच में जुटी

कुशीनगर: रामपुर खुर्द गांव में दो गाड़ियां आग की भेंट, पुलिस जांच में जुटी

Kushinagar: Two vehicles gutted in Rampur Khurd

Kushinagar: Two vehicles gutted in Rampur Khurd

कुशीनगर। जनपद के रामपुर खुर्द गांव में सोमवार देर रात घर के बाहर खड़ी दो गाड़ियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते दोनों गाड़ियां धू-धू कर जलने लगीं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग सहम गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि जली हुई गाड़ियां आर.के. सेठ, खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) नेबुआ नौरंगिया की हैं। घटना की सूचना मिलते ही नेबुआ नौरंगिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। फिलहाल दोनों गाड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी हैं। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।