कुरुक्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना: पहले मासूम को फांसी, फिर माता-पिता ने दी जान
- By Gaurav --
- Monday, 20 Apr, 2026
Kurukshetra Tragedy: Parents Hang
कुरुक्षेत्र के सेक्टर 7B में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक दंपत्ति ने कथित तौर पर पहले अपनी छोटी बच्ची को फांसी पर लटकाया और उसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, घर में एक बुजुर्ग महिला भी मौजूद थी, जो दूसरे कमरे में सो रही थी। बताया जा रहा है कि उन्हें इस भयावह घटना की भनक तक नहीं लगी।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बच्ची जन्म से ही लकवाग्रस्त (पैरालाइज) थी, जिसके चलते परिवार काफी समय से मानसिक और भावनात्मक दबाव में था। आशंका जताई जा रही है कि इसी परेशानी से तंग आकर माता-पिता ने यह खौफनाक कदम उठाया।
सूत्रों के अनुसार, मृतक महिला के पिता पहले Punjab Police में कार्यरत थे और उनका कई साल पहले निधन हो चुका है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के असली कारणों का पता लगाया जा रहा है। अभी तक इस मामले में आधिकारिक रूप से पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।